Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Putrada Ekadashi 2024: पंचामृत के बिना अधूरी है भगवान विष्णु की पूजा, पुत्रदा एकादशी पर इस विधि से करें तैयार

साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी पुत्रदा एकादशी व्रत इस साल 16 अगस्त 2024 को पड़ रहा है। इस दिन आप भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। दूध दही शहद शक्कर और घी से बने इस पंचामृत के बिना श्रीहरि की पूजा (Putrada Ekadashi 2024 Puja Vidhi) अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आइए जान लीजिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Tue, 13 Aug 2024 01:07 PM (IST)
Hero Image
Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं पंचामृत का भोग  

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Putrada Ekadashi 2024: सावन माह की पुत्रदा एकादशी पर अगर आप भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग (Putrada Ekadashi Rituals) लगाना चाहते हैं, तो यहां हम इसे तैयार करने की सबसे आसान विधि लेकर आए हैं। श्री हरि की पूजा में इसका धार्मिक महत्व (Putrada Ekadashi Importance) तो है ही, साथ ही यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। माना जाता है कि पंचामृत चढ़ाने से भगवान विष्णु की कृपा जल्दी मिलती है, ऐसे में आप भी इस साल 16 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी पर भगवान को इसका भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं पंचामृत बनाने की आसान विधि।

पंचामृत बनाने के लिए सामग्री

  • दूध – 1 कप
  • दही – 1 कप
  • देसी घी – 2 टी स्पून
  • शक्कर – 4 टेबलस्पून
  • तुलसी पत्ते – 4-6

यह भी पढ़ें- पुत्रदा एकादशी पर चावल का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?

पंचामृत बनाने की विधि

  • पंचामृत तैयार करने के लिए सबसे पहले गाढ़ी दही को एक गहरे तले के बर्तन में अच्छे से फेंट लें।
  • दही को फेंटने में आपको करीब 2-3 मिनट का वक्त लगेगा। इसके बाद इसमें दूध मिलाएं।
  • दूध डालने के बाद आप इसमें शक्कर डालें और दही के साथ सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • ध्यान रहे, कि शक्कर पूरी तरह से पंचामृत में घुल जानी चाहिए। फिर इसमें देसी घी भी मिक्स कर दें।
  • फिर इसमें तुलसी के पत्ते तोड़कर डालें और बस तैयार है भगवान विष्णु का प्रिय भोग।
  • इस पंचामृत को आप सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं और फिर खुद ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें- पुत्रदा एकादशी पर सरल विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा