Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan 2024: सावन के सोमवार में इस भोग से खोलें अपना व्रत, भोलेनाथ की बनी रहेगी कृपा

हिंदू धर्म के लिए सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में श्रद्धालु सोमवार (Sawan Somwaar Vrat 2024) के दिन उपवास भी रखते हैं। हालांकि व्रत के दौरान भी आपको अपने खान-पान का ख्याल रखना चाहिए और खाली पेट न रहें। आइए जानें सावन के व्रत के लिए बनाए जाने वाले कुछ खास भोग।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 22 Jul 2024 09:56 PM (IST)
Hero Image
Sawan Somwaar Vrat खोलने के लिए बनाएं ये भोग (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwaar Vrat 2024: सावन का महीना यानी भोलेनाथ की भक्ति का महीना। इस मौसम में सभी भगवान शंकर की भक्ति के रंग में रंग जाते हैं। कई लोग भगवान शिव से आशीर्वाद पाने के लिए इस महीने के सोमवार के दिन व्रत (Sawan Somwaar Vrat 2024) भी रखते हैं। अगर आप भी सावन के महीने में व्रत रखना चाहते हैं या रखते हैं, तो आपको अपने खान-पान का तो खास ख्याल रखना चाहिए। बारिश की वजह से उमस बढ़ी हुई रहती है, जिसके कारण डिहाइड्रेशन और खाली पेट रहने की वजह से कमजोरी भी हो सकती है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप व्रत के दौरान भोग के रूप में भी बना सकते हैं और इन्हें खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी नहीं होगा।

साबुदाना खीर

सामग्री:

  • 250 ग्राम साबूदाना
  • 2 मुट्ठी बादाम
  • 1 लीटर दूध
  • 1 कप चीनी
  • 7 केसर
  • 4 हरी इलायची
  • 1/4 कप किशमिश

विधि:

  • साबूदाना के दानों को बहते पानी में अच्छी तरह धो लें, ताकि उनका स्टार्च अलग हो जाए। अब एक कटोरा लें और उसमें साबूदाना के दानों को थोड़े-से पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दें।
  • अब मध्यम आंच पर एक पैन रखें, इसमें दूध डालें और इसे तब तक चलाते रहें जब तक इसकी मात्रा आधी न हो जाए। इसके बाद, चीनी डालें और फिर से चलाते रहें।
  • अब इसमें धोया हुआ साबूदाना, इलायची और केसर के धागे डालें और खीर को उबाल लें और ढक्कन लगा दें।
  • खीर को 20 मिनिट तक उबलने दीजिए। बीच-बीच में चलाते रहें। तैयार होने पर इसे कटे हुए सूखे मेवों से सजाएं। साबूदाना खीर परोसने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: सावन के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं, थकान और कमजोरी से बचने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट?

भुने हुए आलू

सामग्री:

  • 1/2 किलोग्राम आलू
  • 2 चम्मच सेंधा नमक
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 करी पत्ता
  • 1 चम्मच हल्दी
  • 2 कप टमाटर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2 बड़ा चम्मच तेल
  • काली मिर्च पाउडर

विधि:

  • एक चॉपिंग बोर्ड लें और टमाटर को बारीक काट लें और कटोरे में निकालकर एक तरफ रख दें।
  • अब आलू को उबाल लें और क्यूब्स में काट लें।
  • इसके बाद, एक पैन लें और मध्यम आंच पर थोड़ा-सा तेल गर्म करें। जीरा, करी पत्ता डालें और उन्हें चटकने दें। इसमें कटा हुआ टमाटर डालें और थेड़ी देर तक चलाते रहें।
  • अब इसमें आलू डालें और उन्हें तब तक चलाएं, जब तक उनका रंग सुनहरा न हो जाए। इसके बाद इसमें सेंधा नमक, हल्दी, काली मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर डाल दें और 10 मिनट तक भूनकर पकाएं।
  • धनिया पत्ती से सजाएं और भुने हुए आलू परोसने के लिए तैयार हैं।

सिंघाड़े के आटे का शीरा

सामग्री:

  • 2 कप सिंघाड़े का आटा
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 कप चीनी
  • 2 चम्मच पिसी हुई बादाम
  • 2 चम्मच पिस्ता
  • 4 चम्मच पिसी हुई बड़ी इलायची

विधि:

  • सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सिंघाड़े का आटा डालें और धीमी आंच पर 4 मिनट तक या आटे का रंग हल्का भूरा होने तक पकाएं। इसे पकाते वक्त आटे को लगातार चलाते रहें।
  • इसके बाद, चावल के आटे में 2 कप गर्म पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। धीमी आंच सारा पानी सोख लेने तक पकाएं रहें और लगातार चलाते रहें।
  • अंत में चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए 4 मिनट तक पकाएं।
  • आंच बंद कर दें, इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। बादाम और पिस्ता से सजाकर सिंघाड़े के आटे का शीरा सर्व करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: मानसून में दही रखेगा पाचन का ख्याल, इन अलग-अलग तरीकों से बनाएं इसे डाइट का हिस्सा