Move to Jagran APP

Sharad Purnima 2024: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं सफेद व्यंजन, शरद पूर्णिमा के भोग में बनाएं 5 तरह की खीर

इस साल 16 अक्टूबर को Sharad Purnima 2024 मनाई जाएगी। यह पर्व हिंदू धर्म में बेहद अहम है और इसे सभी पूर्णिमा में सबसे खास माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें सफेद व्यंजनों का भोग लगाया है। ऐसे में आप शरद पूर्णिमा के लिए 5 तरह की खीर (Sharad Purnima Kheer Recipes) ट्राई कर सकते हैं।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Tue, 15 Oct 2024 02:46 PM (IST)
Hero Image
शरद पूर्णिमा पर बनाएं 5 तरह की खीर (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई सारे तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। शारदीय नवरात्र के बाद से ही मानों त्योहारों की झड़ी लग जाती है। कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है और इससे पहले शरद पूर्णिमा आने वाली है, जिसे सनातन धर्म में काफी अहम माना जाता है। हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2024) के तौर पर मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

इस दौरान खीर बनाने का काफी महत्व होता है। खासकर सफेद रंग के खाने की चीजें बनाई जाती हैं, क्योंकि यह माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi Bhog) को अति प्रिय होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल जानेंगे आखिर क्यों शरद पूर्णिमा के दिन सफेद व्यंजन बनाए जाते हैं। साथ ही आपको बताएंगे 5 तरह की खीर (Sharad Purnima Kheer Recipes) के बारे में, जिन्हें आप इस शरद पूर्णिमा ट्राई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं मखाने की खीर का भोग, नोट करें रेसिपी

शरद पूर्णिमा पर क्यों 'सफेद' व्यंजन खाते हैं लोग?

शरद पूर्णिमा पर आमतौर पर चावल की खीर बनाई जाती है और फिर इसे चांद की रोशनी के नीचे रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आसमान से अमृत वर्षा होती है, जिसका अंश खीर में गिरता है, तो खीर अमृत बन जाती है। अगले दिन फिर इस खीर को प्रसाद के रूप में खाया जाता है। चावल की खीर के अलावा इस दिन अन्य कई सफेद व्यंजन भी बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शरद पूर्णिमा मां लक्ष्मी को समर्पित है और उन्हें सफेद रंग उनका प्रिय होता है। ऐसे में आप मां लक्ष्मी के लिए 5 तरह की खीर बना सकते हैं-

सेवई की खीर

चावल की खीर तो आपने कई बार बनाई होगी, लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा पर आप सेवई की खीर ट्राई कर सकते हैं। दूध, सेवई, चीनी और इलायची से मिलकर तैयार यह खीर स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। साथ ही आप इसे बादाम और पिस्ता से सजा सकते हैं।

साबूदाना खीर

इस खीर को बनाने के लिए साबूदाना को चीनी के साथ दूध में पकाया जाता है। फिर इसमें इलायची मिलाई जाती है, जो इसे एक अलग स्वाद और खूशबु देती है। इसके बाद ऊपर से काजू और किशमिश डाले जाते हैं, जो इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं।

लौकी की खीर

अगर आपने अभी तक सिर्फ लौकी की सब्जी बनाई है, तो इस बार लौकी की खीर भी ट्राई करें। कद्दूकस की हुई लौकी, दूध और चीनी से बनी यह खीर स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें मिलाए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स और इलायची इसे और टेस्टी बना देते हैं।

नारियल की खीर

नारियल की खीर बनाने में बेहद आसान होती है। इसके लिए आपको चावल, दूध, चीनी और इलायची मिलाकर खीर तैयार करनी होगी और फिर इसे गाढ़ी करने के लिए इसमें कद्दूकर किया नारियल मिक्स करना होगा। आप इसे ड्राई फ्रूट्स गार्निश भी कर सकते हैं।

मखाने की खीर

शरद पूर्णिमा के लिए आप मखाने की खीर भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको दूध, चीनी और इलायची के साथ ढेर सारे मखाने मिलाने होंगे। दूध में पके यह मखाने न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए काफी गुणकारी भी होते हैं।

यह भी पढ़ें-  त्योहार का रंग फीका न कर दें बाजार की मिलावटी मिठाई, इसलिए घर पर खुद बनाएं काजू कतली, हर कोई पूछेगा रेसिपी