Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chocolate Benefits: तनाव कम करने से लेकर सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने तक, जानें चॉकलेट खाने के अनगिनत फायदे

Chocolate Benefits चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन आपने चॉकलेट के नुकसानों के बारे में जरूर सुना होगा। आज आपको इस आर्टिकल में इसके फायदों के बारे में बताएंगे। इसमें जिंक आयरन कॉपर फ्लेवनॉल्सफास्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई समस्याओं से बचाते हैं। तो आइए जानते हैं चॉकलेट हमारे लिए कैसे फायदेमंद है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sat, 24 Jun 2023 10:11 AM (IST)
Hero Image
Chocolate Benefits: जानें चॉकलेट खाने के शानदार फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chocolate Benefits: चॉकलेट का नाम सुनते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसकी मीठी स्वाद और बेहतरीन खुशबू लोगों को लुभाने के लिए काफी है। इस दुनिया में चॉकलेट के शौकीनों की कोई कमी नहीं है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो। यह बच्चे, बड़े, बुजुर्गों सबकी फेवरेट होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, चॉकलेट का एक टुकड़ा आपके लिए कितना फायदेमंद होता है? तो चलिए जानते हैं, चॉकलेट के फायदों के बारे में....

वजन घटाने में मददगार

अक्सर लोगों का मानना है कि चॉकलेट खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, चॉकलेट खाने से वज़न कम होने में मदद मिल सकती है। आप वेट लॉस जर्नी में आसानी से चॉकलेट शामिल कर सकते हैं।

मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

रिसर्च के अनुसार, कोको पीने या कोको से भरपूर चॉकलेट खाने से दिमाग की सेहत में सुधार होता है। इसमें मौजूद फ्लेवनॉल्स मस्तिष्क के हिस्सों में 2-3 घंटे तक रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। अगर याददाश्त तेज करना चाहते हैं, तो चॉकलेट जरूर खाएं।

कैंसर से बचाने में मददगार

चॉकलेट में पेंटामेरिक प्रोसायनिडिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के फैलने की क्षमता को कम करता है। अगर आप रोजाना चॉकलेट खाते हैं, तो यह आपको कैंसर से बचाने में मदद कर सकती है।

तनाव कम करता है

चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने में भी मददगार है। इसे खाने से बॉडी में ऐसा हार्मोन जारी होता है, जिससे तनाव कम हो सकता है। चॉकलेट में मौजूद डोपामाइन स्ट्रेस दूर करने में मदद करता है।

सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में सहायक

चॉकलेट में विटामिन-सी और फैटी एसिड और अन्य तत्व पाए जाते हैं। जो सर्दी-खांसी राहत दिलाने में मददगार है। अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान हैं, तो इसे खाने से आपको राहत मिल सकती है। यह गले के दर्द को कम करने में भी सहायक है। 

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik