Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mosambi Juice Benefits: मौसंबी का जूस पीने के हैं कई फायदे, इन समस्याओं को दूर करने में है सहायक

Mosambi Juice Benefits मौसंबी का जूस स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। आइए जानते हैं मौसंबी का जूस सेहत के लिए कैसे गुणकारी है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 12 Jan 2023 06:04 PM (IST)
Hero Image
Mosambi Juice Benefits: मौसंबी जूस पीने के हैं अनोखे फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mosambi Juice Benefits: मौसंबी खट्टा फल है। लोग इस फल का जूस पीना बहुत पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मौसमी का जूस पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं, मौसमी  जूस के फायदे।

1.कब्ज से राहत दिलाने में कारगर

मौसंबी में मौजूद गुण पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आप मौसमी के जूस का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

2.वजन कम करने में मददगार

मौसंबी में कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो मौसंबी के जूस का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, वजन कम करने के लिए मौसमी के जूस में शहद मिलाकर पी सकते हैं।

3.आंखों के लिए फायदेमंद

मौसंबी के जूस में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप आंखों से संबंधित परेशानियों से बच सकते हैं।

4.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वे अपनी डाइट में मौसंबी का जूस शामिल कर सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है।

5.प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

मौसंबी के जूस में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों के विकास के लिए सहायक है।

6.डिहाइड्रेशन की समस्या में लाभकारी

मौसंबी का जूस शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मददगार है। यह आपको फ्रेश और हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

7.स्किन के लिए गुणकारी

मौसंबी में मौजूद विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह त्वचा के सूजन और दर्द को कम करने में सहायक है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik