Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fatty Liver: गलत खानपान की वजह से हो गया है फैटी लिवर, तो ये फ्रूट्स दूर करेंगे परेशानी

Fatty Liver इन दिनों लोग लिवर से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। फैटी लिवर इन्हीं समस्याओं में से एक है जो अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इससे बचने के लिए अपने खानपान में सही बदलाव किए जाए। आप इन फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर इससे खुद को बचा सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Wed, 22 Nov 2023 04:29 PM (IST)
Hero Image
फैटी लिवर से राहत दिलाएंगे ये फ्रूट्स

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Fatty Liver: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है। यह हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हमारे लिवर का हेल्दी रहना भी बेहद जरूरी है। हालांकि, हमारे खानपान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर हमारा लिवर बीमार हो जाता है। लिवर खराब होने की वजह से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

ऐसे में जरूरी है कि अपने लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपने खानपान का सही ध्यान रखा जाए। इन दिनों कई सारे लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में इन फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने में बेहद असरदार है लहसुन, इन 5 तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल

पपीता

पपीता कई स्वास्थ्य समस्याओं का रामबाण इलाज है। विटामिन और एंजाइम से भरपूर होने की वजह से यह दिल, पाचन और इम्युनिटी के लिए काफी गुणकारी होता है। इसे डाइट में शामिल करने से पाचन बेहतर होता है, जिससे लिवर और बेहतर तरीके से काम करता है। आप इसे सलाद या स्मूदी के रूप में डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो में हेल्दी फैट बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यह फैट एक ढाल की तरह इस्तेमाल करता है, लिवर को डैमेज होने से बचाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपका दिल भी सेहतमंद रहता है और यह ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोक सकता है।

बैरीज

स्ट्रॉबेरी, रैज्बेरी और ब्लैकबेरी भी फैटी लिवर से राहत दिलाने में मददगार हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपके लिवर को हेल्ही बनाए रखने में मदद करता है। नियमित रूप से इसे खाने से ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

कीवी

कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से कीवी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है। इतना ही नहीं यह हमारे लिवर की सेहत के लिए भी बड़े काम की होती है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल इसे लिवर के लिए परफेक्ट फ्रूट बनाता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो फैटी लिवर डिजीज को प्रभावी ढंग से रोकने में मददगार हैं।

सेब

रोजाना एक सेब खाने से हम कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं। साथ ही यह लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में भी काफी मददगार है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर लिवर की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह पाचन और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें-  सर्दियों में गुड़ के साथ खाएंगे ये चीजें, तो आसपास भी नहीं भटकेगी कोई बीमारी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik