Move to Jagran APP

Fruits good for Eyes: इन फलों को खाने से बढ़ती है आंखों की रोशनी और बीमारियां रहती हैं दूर

Fruits good for Eyes लगातार लैपटॉप पर काम करने और मोबाइल के इस्तेमाल से आपकी आंखों में होती है जलन खुजली की समस्या तो इसे इग्नोर करने की गलती न करे। आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने से रोशनी जाने का खतरा हो सकता है। अगर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Mon, 31 Jul 2023 10:00 AM (IST)
Hero Image
Fruits good for Eyes: आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fruits good for Eyes: हमारी आंखें बहुत ही सेंसिटिव ऑर्गन हैं। जिन्हें थोड़ी ज्यादा केयर की जरूरत होती है। ये लंबे समय तक सही से काम करती रहें, इसके लिए इन्हें कई सारे विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। आजकल लोगों लैपटॉप और मोबाइल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे भी आंखों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है। ड्राईनेस बढ़ती है, आंखों से क्लियर दिखाई नहीं देता और बड़े ही नहीं बच्चों को भी कम उम्र में ही आंखों से जुड़ी ये सारी समस्याएं परेशान करने लगी हैं। आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। विटामिन ए, सी और ई आंखों की हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। आइए जानते हैं उन फलों के बारे में जिनमें ये सारे विटामिन्स होते हैं मौजूद।

1. आड़ू

आड़ू का सेवन आंखों की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसके अलावा आड़ू फाइबर, विटामिन सी, जिंक, कॉपर जैसे पोषक तत्त्वों की मात्रा भी लिए हुए होता है, जो आंखों के रेटिना के लिए अच्छा होता है। 

2. पपीता

पपीते कई सारे मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम का खजाना होता है, जो आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखते हैं। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, बढ़ती उम्र में भी वो हेल्दी बनी रहती हैं।  

3. आम

आम में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है। जहां विटामिन ए आपकी आंखों की सतह पर होने वाले इन्फेक्शन और बैक्टीरिया को हटाने का काम करता है। तो वहीं विटामिन ई आंखों की रोशनी में सुधार करता है। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो फ्री रेडिकल्स से आंखों को होने वाली डैमेजिंग से बचाता है। विटामिन ए की कमी आंखों में ड्राईनेस और धुंधलेपन की वजह बन सकती है। 

4. गाजर

गाजर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा गाजर बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन K1, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से आंखों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

इन बातों पर भी दें ध्यान

- लगातार लैपटॉप, मोबाइल और टीवी के सामने न बैठे रहें। काम के दौरान अपनी आंखों को बीच में ब्रेक दे।

- लाइट बंद करके मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल न करें, इससे आंखों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है।

- आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली एक्सरसाइजेस को अपने रूटीन में शामिल करें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik