Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weight Loss Drinks: तेजी से वजन घटाने में असरदार हैं ये 7 ड्रिंक्स, आज ही करें डाइट में शामिल

Weight Loss Drinks बढ़ते वर्कप्रेशर की वजह से लोग अक्सर कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। मोटापा इन्हीं समस्याओं में से एक है जिससे इन दिनों कई सारे लोग परेशान है। यह एक गंभीर समस्या है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी वजन को कंट्रोल में रखा जाए। आप वेट लॉस के लिए इन ड्रिंक्स को ट्राई कर करते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Mon, 02 Oct 2023 10:27 AM (IST)
Hero Image
वेट लॉस के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Drinks: इन दिनों कई सारे लोग लगातार बढ़ते वजन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऑफिस या वर्कप्लेस पर घंटों बैठे रहने की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ मोटापा, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। मोटापा एक गंभीर समस्या है, जो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते बढ़ते वजन को नियंत्रण में किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के परेशानी से बचा जा सके।

अपना वजन घटाने का इसे कम करने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। कुछ लोग डाइटिंग की मदद लेते हैं, तो कुछ घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। हालांकि, कई बार हमारी ये मेहनत रंग नहीं ला पाती, जिसकी वजह से अक्सर हम निराश हो जाते हैं। अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में,जिसे अपना डाइट में शामिल कर आप अपना वजन कर सकते हैं।

सौंफ की चाय

फेनल सीड्स, जिन्हें सौंफ भी कहा जाता है, पाचन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन हैं। आप अपनी वेट लॉस जर्नी में इस ड्रिंक को अपना साथी बना सकते हैं।

अजवाइन का पानी

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अजवाइन बेहद असरदार माना जाता है। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं, तो अजवाइन का पानी पी सकते हैं। अजवायन लंबे समय से अपने गुणों की वजह से कई समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही है। यह भूख कंट्रोल करने में सहायता करती है, पाचन में सुधार करती है और वजन घटाने में मदद करती है।

ग्रीन टी

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी काफी लोकप्रिय है। कई लोग वेट लॉस के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसमें कैटेचिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, तो आज से ही डिनर में खाना शुरू करें ये 5 अनाज

ब्लैक टी

काली चाय में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें हाई मात्रा में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अदरक नींबू ड्रिंक

वजन कम करने के लिए आप अदरक नींबू का ड्रिंक भी ट्राई कर सकते हैं। यह ड्रिंक वजन घटाने के अलावा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की समस्या के लिए काफी असरदार है। यह सूजन और ऐंठन को रोकने में भी सहायता करता है।

वेजिटेबल जूस

वेट लॉस के लिए वेजिटेबल जूस भी काफी असरदार माने जाते हैं। अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो लो कम कैलोरी वाली सब्जी का जूस डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

सेब का सिरका

खाने से पहले एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर इसे पी लें। ऐसा करने से, आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आपकी भूख कम होती है, जिससे आप ज्यादा खाने के बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यंग और खूबसूरत दिखने की चाहत पूरा करेगा फेशियल योगा, जानें इसे करने का सही तरीका

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik