Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Papaya Halwa Benefits: सेहत का खजाना है पपीते का हलवा, जानिए इसके अनेक फायदे

Papaya Halwa Benefits पपीते का हलवा स्वाद और सेहत का खजाना है। इसमें फाइबर विटामिन-सी पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं पपीते का हलवा खाने के फायदे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 22 Feb 2023 10:52 AM (IST)
Hero Image
Papaya Halwa Benefits: पपीते का हलवा खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Papaya Halwa Benefits: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट काफी जरूरी है। यह कई रोगों से बचाने में कारगर है। आप फास्ट फूड्स की जगह फल और सब्जियों से कई तरह के स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत से भरपूर है। आज आपको पपीते के हलवे के बारे में बताएंगे, इसे खाने के अनेक फायदे हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना हेल्दी भी। इसमें विटामिन-ए, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई परेशानियों से बचाते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

पपीता में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार है। इसके लिए आप पपीता और गुड़ का हलवा बनाकर खा सकते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पपीता में कई तरह के एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसमें मौजूद डाइट्री फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

वजन कम करने के लिए

पपीता में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो वजन घटाने के लिए कारगर है। वेट लॉस डाइट में आप पपीते का हलवा शामिल कर सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ वजन कम करने में भी सहायक है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आप बार-बार खाने से बचते हैं।

कब्ज की समस्या में गुणकारी

अगर आपको कब्ज की समस्या है, पपीते का हलवा खा सकते हैं। यह मल त्यागने की क्रिया को असान बनाने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं पपीते का हलवा

- सबसे पहले पका हुए पपीते के छिलके उतार लें, इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

- एक पैन गर्म करें, इसमें 1 चम्मच घी डालें।

- फिर कटे हुए पपीते को भून लें, इसे मैश करें।

- अब इसमें दूध और गुड़ मिलाएं।

- इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें।

- चाहें तो ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik