Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mustard Seeds Benefits: सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी गुणकारी हैं सरसों के बीज, जानें क्या हैं इसके अन्य फायदे

Mustard Seeds Benefits सरसों के बीज खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन छोटे-छोटे दानों से सब्जी कढ़ी और कई रेसिपी में स्वाद का तड़का लगाया जाता है। सरसों के बीज हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाते हैं। ये बीज खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को भी दूर करते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Tue, 03 Oct 2023 09:53 AM (IST)
Hero Image
Mustard Seeds Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं सरसों के दाने

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mustard Seeds Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर सरसों के दाने व्यंजन में इस्तेमाल होने वाले खास मसालों में से एक है। इसे खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई तरह के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए सरसों के दानों से तड़का लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये छोटे-छोटे दाने खाने में स्वाद जोड़ने के साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। सरसों के दानों में आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम, फॉस्फोरस और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके अलवा सरसों के दाने के कई और फायदे हैं। आइए जानें...

डाइजेशन को ठीक रखने में मददगार

सरसों के दाने पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को अपच की समस्या है, उनके लिए सरसों के बीज रामबाण इलाज है। दरअसल ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल त्याग को आसान बनाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सरसों के बीज हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। इनमें सेलेनियम नामक खनिज होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इन बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाखूनों और दांतों को भी स्वस्थ रखते हैं।

यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये 5 घरेलू ड्रिंक्स, इन्हें पीने से बीपी होगा कंट्रोल

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

आमतौर पर हर भारतीय किचन में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।

सिरदर्द से राहत दिलाता है

सरसों के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं , जो शरीर के दर्द और तनाव से राहत दिलाते हैं। अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं, तो ऐसे में सरसों के बीज काफी गुणकारी साबित हो सकते हैं।

स्किन के लिए गुणकारी

बदलते मौसम में त्वचा की समस्या आम है। ऐसे में आप अपनी स्किन केयर रूटीन में सरसों के दाने शामिल कर सकते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करते हैं, साथ ही मुंहासे को भी कंट्रोल करते हैं। इन बीजों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:वर्ल्ड वेजिटेरियन डे पर जानें शाकाहारी खाने के हैरान करने वाले फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik