Move to Jagran APP

Soaked Cashew Benefits: पाचन से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, भीगे हुए काजू खाने के हैं ये 6 बड़े फायदे

Soaked Cashew Benefits पोष्टिक गुणों से भरपूर काजू सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। काजू में हेल्दी फैट्स प्रोटीन जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं सूखे काजू की तुलना में भीगे काजू ज्यादा हेल्दी होते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Sat, 14 Oct 2023 10:26 AM (IST)Updated: Sat, 14 Oct 2023 10:26 AM (IST)
Soaked Cashew Benefits: भीगे हुए काजू खाने के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Soaked Cashew Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में एक है काजू, जिसे खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। इस ड्राई फ्रूट में फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, जिंक, कॉपर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सूखे काजू की तुलना में भीगे काजू ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना भीगे हुए काजू खाते हैं, तो स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भीगे काजू खाने के फायदों के बारे में।

हेल्दी हार्ट के लिए

पोषक तत्वों से भरपूर काजू दिल को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट भीगे हुए काजू खाते हैं, तो इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

आंखों को स्वस्थ रखने में भी काजू मदद करता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो रेटिना की सुरक्षा करते हैं। भीगे हुए काजू में मौजूद जिया ज़ैंथिन बुजुर्गों में उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन को रोकने में मदद करती है, इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए दिन की शुरुआत भीगे हुए काजू से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कमजोर दिमाग को करना है तेज, तो इन ड्रिंक्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

पाचन को बेहतर बनाता है

भीगे हुए काजू खाने से पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जिससे मल त्याग की क्रिया आसान होती है। भीगे काजू को पचाना भी आसान होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

काजू में अन्य नट्स की तुलना में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, साथ ही इसमें कार्ब्स की मात्रा भी कम होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो काजू खा सकते हैं, इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है।

स्किन के लिए गुणकारी

काजू में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए गुणकारी होते हैं। इसके अलावा आप स्किन केयर में काजू का तेल शामिल कर सकते हैं। यह फाइटोकेमिकल्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट के भी बेहतरीन स्रोत हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन हेल्दी नजर आते हैं।

स्ट्रोक से बचाव करने में मददगार

काजू में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसके लिए आप नियमित रूप से भीगे हुए काजू खा सकते हैं, जिससे स्ट्रोक से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें सुपरफूड अंडे खाने के गजब के फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.