Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Butter Benefits: पोषक तत्वों का खजाना है भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मक्खन, जानें इसके अनगिनत फायदे

Butter Benefits कई लोग कैलोरी और फैट के कारण मक्खन से दूर ही रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही दिमाग भी तेज होता है। मक्खन में कैल्शियम विटामिन-डी विटामिन ए जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं मक्खन खाने के अन्य फायदे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 07 Sep 2023 08:28 AM (IST)
Hero Image
Butter Benefits: मक्खन खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Butter Benefits: आज देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार की बात हो और मक्खन का नाम न आए , ऐसे कैसे हो सकता है। कान्हा का मक्खन प्रेम किसी से छिपा नहीं है, इसलिए जन्माष्टमी हो या श्रीकृष्ण भगवान का कोई भी पूजा हो, उन्हें मक्खन और मिसरी का भोग जरूर लगाया जाता है।

शुद्ध मक्खन सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। अगर आप भी मक्खन का सेवन करेंगे, तो कई बीमारियों से बचे रहेंगे। तो आइए जानते हैं, मक्खन खाने के फायदे।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

मक्खन पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें कैल्शियम, विटामिन-डी, विटामिन ए जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। जिससे आप आप संक्रमण और कई बीमारियों से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वेट लॉस से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, जानें Chia Seeds का पानी पीने के अनगिनत फायदे

वजन कम करने में मददगार

मक्खन में लेसिथिन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है, इसलिए आप वेट लॉस डाइट में आसानी से कम मात्रा में मक्खन शामिल कर सकते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में कारगर

मक्खन में कैल्शियम पाया जाता है। जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या है, उनके लिए मक्खन काफी लाभदायक होता है। दर्द कम करने का यह प्राकृतिक तरीका साबित हो सकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मक्खन में विटामिन-ई पाया जाता है, जो स्किन के लिए गुणकारी है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मक्खन त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसे खाने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

मक्खन में फैटी एसिड पाया जाता है, जो मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उनकी डाइट में मक्खन जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें:Krishna Janmashtami के मौके पर घर में बनाएं ये मिठाइयां, उपवास में भी खा सकते हैं आप

घर पर इस तरह बनाएं मक्खन

अगर आप घर में मक्खन बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले 2-3 लीटर दूध को धीमी आंच पर देर तक उबालें। अब दूध की मलाई को एक कटोरी में निकाल ले। इसके बाद करछुल की मदद से कुछ देर तक घुमाएं। लगातार ऐसा करने से मक्खन अलग होता हुआ दिखाई देगा। आप मक्खन को अलग किसी बर्तन में निकाल सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik