Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mouth Ulcers Cure: मुंह के छालों से परेशान हैं तो शहद, लहसुन और सेब के सिरके से करें उपचार

Mouth Ulcers Cure जीभ पर यह छाले सफेद या लाल दानों की तरह दिखते हैं। ये दाने मुंह के किसी भी भाग जैसे जीभ अंदरूनी गाल मसूड़ों और होंठों पर भी हो सकते हैं। इन छालों की वजह से पानी चाय या खाने-पीने में बेहद दिक्कत होती है।

By Shahina Soni NoorEdited By: Updated: Tue, 13 Jul 2021 02:21 PM (IST)
Hero Image
आप घर में कुछ असरदार नुस्खें अपना कर भी इनका उपचार कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मुंह के छाले सुनने में बेहद छोटी सी परेशानी लगती है, लेकिन इनकी वजह से कई दिनों तक भूखा रहना पड़ जाता है। छालों की वजह से कुछ भी खाओं तो मुंह में मिर्ची और जलन का अहसास होता है। कई बार मुंह के ये छाले हफ्तों तक बने रहते हैं और कुछ खाया नहीं जाता, जिसकी वजह से बॉडी बेहद कमज़ोर हो जाती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर मुंह के छालें होते कैसे हैं? खान-पान में गड़बड़ी की वजह से पेट की गर्मी बढ़ने से, हॉर्मोनल की गड़बड़ी और पीरियड्स की वजह से कई बार मुंह के छाले परेशान करते हैं। जीभ पर ये छाले सफेद या लाल दानों की तरह दिखते हैं। ये दाने मुंह के किसी भी भाग जैसे जीभ, अंदरूनी गाल, मसूड़ों और होंठों पर भी हो सकते हैं। इन छालों की वजह से पानी, चाय या खाने-पीने में बेहद दिक्कत होती है। हालांकि, डॉक्टरी इलाज से इसका उपचार संभव है, लेकिन आप घर में कुछ असरदार नुस्खें अपना कर भी इनका उपचार कर सकते हैं।

शहद करेगा छालों का उपचार:

औषधीय गुणों से भरपूर शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह के छालों को दूर कर दर्द में जल्द से जल्द राहत दिलाते हैं। शहद स्किन को हाइड्रेट करके छाले वाले भाग को सूखने से बचाता है। 

शहद का इस्तेमाल कैसे करें:

कच्चा शहद लेकर छालों पर सीधा लगाएं, आप चाहें तो इसमें हल्दी भी डाल सकते हैं। इसका सेवन दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

सेब के सिरके से करें छालों का इलाज: 

सेब का सिरका मुंह के छालों का बेहतरीन इलाज है। एक कप सिरके में आधा कप पानी मिलाएं, इससे गरारे करें, आपको जल्द राहत मिलेगी। 

लहसुन करेगा छालों का दर्द दूर:

लहसुन दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए बेस्ट दवा है। छाले दूर करने के लिए लहसुन की कली को छील कर उसे छालों पर हल्के हाथ से रगड़ें, इसे 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर कुल्ला कर लें। आपको दर्द से राहत मिलेगी। 

नारियल तेल का करें इस्तेमाल:

नारियल तेल छालों की सूजन कम करने में मदद करेगा। नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो दर्द से राहत दिलाते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल छालों पर लगाकर किया जाता है। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए दिन में 3-4 बार इसे लगाएं। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।