Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स आइटम्स, वरना भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

गर्भावस्था के दौरान एक महिला को कई तरह की बातों का ध्यान रखना पड़ता है। खानपान से लेकर रहन-सहन और पहनावे तक इस दौरान हर चीज का ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसकी सही जानकारी होना भी जरूरी है। आइए आज जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जो इस दौरान नहीं खाने चाहिए।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Wed, 13 Dec 2023 01:59 PM (IST)
Hero Image
गर्भावस्था में इन फूड्स से बनाएं दूरी

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pregnancy Tips: एक महिला अपने जीवन में कई पड़ावों से गुजरती है। गर्भावस्था इन्हीं पड़ावों में से एक है, जो एक महिलाओं के लिए बेहद सुखद अहसास होता है। इस दौरान उन्हें कई तरह के मानसिक और शारीरिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी भले ही एक महिला के लिए सुखद अहसास है, लेकिन इसकी वजह से उन्हें कई परेशानियां भी झेलनी पड़नी है। इस दौरान उन्हें अपन खास ख्याल रखा पड़ता है।

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए खानपान से लेकर रहन-सहन और पहनावे तक खास ख्याल रखना पड़ता है। इस प्रक्रिया के दौरान, शरीर कई आंतरिक और हार्मोनल बदलावों से गुजरता है, जिसके लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए इस बारे में तो अक्सर ही सुनने को मिल जाता है, लेकिन कई बार किन चीजों से परहेज करना चाहिए, इसकी जानकारी न होने की वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिन्हें आपको भूलकर भी प्रेग्नेंसी में नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- गले में खाना फंसना हो सकता है बेहद खतरनाक, जान लें ऐसी सिचुएशन में किन चीज़ों से मिल सकती है फौरन राहत

हाई मरकरी फूड्स

कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से मछली एक पौष्टिक और स्वस्थ विकल्प है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में इसे खाना हानिकारक हो सकता है। अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको शार्क, स्वोर्डफिश, किंग मैकेरल और टाइलफिश को खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इन मछलियों में मरकरी की हाई मात्रा पाई जाती है, बच्चे के बढ़ते नर्वस सिस्टम पर असर डाल सकता है।

अपाश्चुरीकृत डेयरी उत्पाद

अगर आप एक हेल्दी और आनंदमय प्रेग्नेंसी चाहती हैं, तो कोशिश करें कि इस दौरान बिना पाश्चुरीकृत डेयरी प्रोडक्ट्स से दूर रहें। इन प्रोडक्ट्स में कच्चा दूध, दही और यहां तक ​​कि पनीर भी शामिल हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स में लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो गंभीर बीमारी या गर्भपात जैसे गंभीर हालात का कारण बन सकते हैं।

कच्चा खाना

प्रेग्नेंसी के दौरान जितना हो सके कच्चे या अधपके भोजन से परहेज करें। कच्चे या अधपके फूड्स जैसे मांस, मछली, अंकुरित अनाज आदि से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ये बैक्टीरिया मां और गर्भ पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं और गर्भपात, समय से पहले जन्म और यहां तक ​​कि विकास संबंधी समस्याओं जैसे गंभीर हालातों का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आपकी रोजमर्रा की ये आदतें बनती हैं कब्ज की वजह, आज ही करें इनमें सुधार

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik