Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Soaked Anjeer Benefits: गुणों का खजाना है भीगे हुए अंजीर, एक नहीं इन 9 वजहों से बनाएं रूटीन का हिस्सा

अंजीर एक ऐसा फल है जो अपने ढेरों गुणों के लिए जाना जाता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लोग इसे ताजा या सुखाकर दोनों तरीकों से इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा भीगे हुए अंजीर (Soaked Anjeer Benefits) भी सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं। इसे रोजाना खाने से एक नहीं बल्कि 9 फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं भीगे अंजीर खाने के फायदे।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 08 May 2024 11:13 AM (IST)
Hero Image
भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये 9 फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर (Anjeer) अपने ढेर सारे गुणों के लिए जाना जाता है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। इसे ताजा या सूखाकर दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी में भिगोकर इसे खाने से दोगुना फायदा मिलता है। रातभर पानी में अंजीर भिगोने (Soaked Anjeer Benefits) से उनके पोषण मूल्य में वृद्धि हो सकती है, जिससे कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं रोजाना भीगा अंजीर (Soaked Fig Benefits) खाने के कुछ फायदे-

यह भी पढ़ें- कब्ज की परेशानी हो या डिहाइड्रेशन, गर्मियों में ऐसी ही 5 समस्याओं से राहत दिलाता है खरबूजा

डायबिटीज मैनेज करे

अंजीर में नेचुरल स्वीटनेस होती है, लेकिन बावजूद इसके अंजीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है। भीगे हुए अंजीर में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने में मदद करता है और डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद कर सकता है।

​वजन घटाने में मददगार

अंजीर में कैलोरी कम, लेकिन फाइबर ज्यादा होता है, जो इसे वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे क्रेविंग्स कम होती है और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।

दिल को बनाए सेहतमंद

अंजीर में पोटेशियम होता है, जो एक मिनरल है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है। अपनी डाइट में भीगे हुए अंजीर को शामिल कर आप हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर सकते हैं और हार्ट की फंक्शनिंग में सुधार कर सकते हैं।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

अंजीर ट्रिप्टोफैन का एक नेचुरल सोर्स है। यह एक एमिनो एसिड है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है, हार्मोन जो नींद को नियंत्रित करते हैं। सोने से पहले भीगे हुए अंजीर खाने से आराम को बढ़ावा देने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

​कैंसर का खतरा कम करे

अंजीर में कूमारिन और फ्लेवोनोइड जैसे फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो अपने एंटी- कैंसर गुणों के लिए जाने जाते हैं। भीगे हुए अंजीर के नियमित सेवन से ब्रेस्ट और पेट के कैंसर सहित कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

पाचन तंत्र बेहतर करे

भीगे हुए अंजीर डाइटरी फाइबर का एक बढ़िया सोर्स होते हैं, जिससे आपका पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है। ऐसे में इसे खाने से इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद करता है, कब्ज को रोकता है और पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है।

​हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करे

भीगे हुए अंजीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। अपनी डाइट में अंजीर को शामिल करने से हड्डियों के नुकसान को रोकने और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है, खासकर मेनोपॉज के बाद की महिलाओं में।

इम्युनिटी बढ़ाए

अंजीर विटामिन सी और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

​स्किन को हेल्दी बनाए

भीगे हुए अंजीर में मौजूद विटामिन और मिनरल, जैसे विटामिन ई और जिंक, कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देकर, सूजन कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाकर हेल्दी स्किन में योगदान करते हैं।

यह भी पढ़ें- दुबले-पतले शरीर से लेकर मर्दाना कमजोरी दूर करने तक, काजू करता है पुरुषों की इन 5 समस्याओं का हल

Picture Courtesy: Freepik