Move to Jagran APP

पुरानी हुई दूध वाली चाय, अब सेहतमंद रहना है तो आज से भी पीना शुरू कर दें Ghee Tea

दूध वाली चाय तो सभी ने पी होगी। यह चाय लवर के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक है लेकिन इसे पीने से सेहत को कई नुकसाम भी होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए है दूध वाली चाय का एक बेहतरीन ऑल्टरवेटिलव जो आपकी सेहत के लिए काफी गुणकारी है। हम बात कर रहे हैं Ghee Tea की। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Fri, 25 Oct 2024 07:53 PM (IST)
Hero Image
घी वाली चाय के गजब के फायदे (Picture Credit- Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह-सुबह सो कर उठते ही बेड टी या कॉफी की आदत को एक बुरी आदत माना जाता है। इसे हेल्दी नजरिया देने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट घी कॉफी लेकर आए, जिसके अपने कई फायदे हैं। घी एक गुड फैट है, जो कि शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन अब हाल ही में एक नया ट्रेंड आया है, जिसकी वजह से लोगों ने घी कॉफी से मूव ऑन करना शुरू कर दिया है और वो है घी टी यानी घी वाली चाय।

हालांकि, ये एक पुरानी आयुर्वेदिक रेसिपी है जिसके ढेरों फायदे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय अब लोगों के बीच इसका चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में घी वाली चाय से होने वाले इसी फायदे के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं घी वाली चाय और क्या है इसके फायदे-

यह भी पढ़ें- अब डायबिटीज के कारण नहीं मारना पड़ेगा मन, ये 5 मिठाइयां करेंगी आपकी स्वीट क्रेविंग को शांत

घी वाली चाय बनाने का तरीका

  • एक कप उबलते पानी में चायपत्ती डालें।
  • ब्लेंडर में एक टेबलस्पून घी डालें। ध्यान रहे कि घास खाई हुई गाय के दूध से बने देशी घी का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • घी के साथ केसर की दो लड़ियां (वैकल्पिक) डालें। ये स्किन के लिए बेहतरीन है, जिसमें जीरो कार्ब्स हैं और ये एक नेचुरल एंटीबायोटिक भी माना जाता है।
  • चायपत्ती के साथ उबले हुए पानी को ब्लेंडर में छानें और सभी चीजों को ब्लेंड करें। ब्लेंड करने से चाय थोड़ी फ्रोथी बनती है।
  • बिना ब्लेंडर के भी घी वाली चाय आसानी से बनाया जा सकता है। पानी में चायपत्ती डाल कर उबालें और कप में छान लें। फिर एक टेबलस्पून घी डाल कर मिक्स करें।
  • तैयार है घी वाली चाय, इसे गर्मागर्म सर्व करें।

घी वाली चाय के फायदे

  • स्किन हेल्थ में सुधार- विटामिन ए से भरपूर घी वाली चाय कॉलेजन प्रोडक्शन में मदद करती है, जिससे स्किन हेल्थ में सुधार होता है और एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है।
  • जोड़ों के दर्द में आराम- घी एक नेचुरल लुब्रिकेंट है, जिससे हड्डियों और जोड़ों में ये लुब्रिकेंट का काम करता है और दर्द से राहत दिलाता है।
  • वेट लॉस- घी चाय पीने से पेट भरे होने का एहसास होता है, जिससे क्रेविंग कम होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
  • पाचन क्रिया में सुधार- घी वाली चाय कब्ज और IBS जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। इससे गट हेल्थ अच्छी बनी रहती है।
  • इम्युनिटी मजबूत बनाए- घी और चाय दोनों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-  रोज दाल में घी मिलाकर खाने से सेहत में होंगे चौंकाने वाले बदलाव; सभी पूछेंगे क्या है सेहत का राज