Move to Jagran APP

रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से दिल की बीमारियां रहती हैं दूर, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे

अगर आप भी थोड़ी दूर जाने के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। रोजाना कुछ देर पैदल चलने से आपकी बॉडी की एक्सरसाइज होती है जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है और सेहत को फायदा मिलता है। आइए जानते हैं वॉक करने से आपको क्या फायदे (Benefits of Walking) मिल सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Swati Sharma Published: Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM (IST)
रोज कम से कम 30 मिनट करें वॉक (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Walking: हल्की-फुलकी एक्सरसाइज करने से भी सेहत को काफी फायदे मिलते हैं। वॉकिंग भी एक्सरसाइज का एक प्रकार है, जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। रोजाना पैदल चलने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए रोज कम से कम 30 मिनट जरूर पैदल चलना चाहिए। पैदल चलने या हल्की जॉगिंग करने से शरीर एक्टिव रहता है और आप अपने दिनभर के कामों को फुर्ती से कर पाते हैं। इसके अलावा, पैदल चलने से कई तरह की बीमारियों से बचाव भी होता है।

इससे दिल और दिमाग दोनों को हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद मिलती है और सबसे बड़ी बात यह है कि पैदल चलने के लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। आप काम पर जाते समय या बाजार जाने के लिए गाड़ी की जगह वॉक करके जा सकते हैं, जिससे आपका काम भी हो जाएगा और स्वास्थ्य भी बना रहेगा। आइए जानते हैं रोजाना वॉक करने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

दिल की सेहत बेहतर रहती है

रोजाना 15 से 30 मिनट टहलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इससे हार्ट संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें: सेहत पर कहर बरपा सकता है Cortisol हार्मोन का बढ़ना, इन तरीकों से करें इसे कंट्रोल

मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है

रोज पैदल चलने से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो एक हैप्पी हार्मोन है। इससे मूड बेहतर होता है। एक शोध के मुताबिक पैदल चलने से स्ट्रेस, एंजायटी और डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं।

तनाव कम होता है

सुबह की ताजी हवा और प्राकृतिक वातावरण मन में ताजगी और स्फूर्ति का संचार करते हैं, जिससे तनाव कम होता है। सुबह पैदल चलने से शरीर में कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है, जिसके कारण एंग्जायटी भी कम होती है।

एनर्जेटिक बनाए रखता है

सुबह पैदल चलने से मस्तिष्क और मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन का संचार होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।

हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं

रोजाना 15 मिनट पैदल चलने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है

वेट लॉस में सहायक

रोजाना पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर में इकट्ठा फैट कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

रोजाना 15 से 30 मिनट पैदल चलना, गहरी नींद लाने में मदद करता है। इससे नींद में सुधार होता है और आप सुकून की नींद ले पाते हैं।

यह भी पढ़ें: रोजाना खजूर खाने से दूर हो जाएंगी ये परेशानियां, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.