Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Black vs Green Grapes: क्या आप भी अक्सर अंगूर खरीदते समय हो जाते हैं कन्फ्यूज, तो जानें कौन है ज्यादा सेहतमंद

बाजार में इन दिनों अलग-अलग अंगूर मिलने लगे हैं। अंगूर काले हो या हरे स्वाद में दोनों में बेहतरीन होते हैं। हालांकि जब बात सेहत की आती है तो लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन से अंगूर ज्यादा हेल्दी है। अगर आप भी अक्सर इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं तो आइए जानते हैं हरे और काले अंगूर में से कौन ज्यादा बेहतर है।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Tue, 06 Feb 2024 04:52 PM (IST)
Hero Image
जानें सेहत के लिए कौन-से अंगूर है ज्यादा बेहतर

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Black vs Green Grapes: बीते कुछ समय से दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे लोगों को ठंडी से थोड़ी राहत मिली है। तापमान में हुई हल्की बढ़ोतरी ने लोगों को कंपा देने वाली ठंड से राहत दिलाई है। मौसम में बदलाव के साथ ही अब बाजार में भी बदलाव नजर आने लगा है। मार्केट में इन दिनों अंगूर देखने को मिल रहे हैं। यह एक लोकप्रिय फल है, जिसका स्वाद दुनिया भर के सभी उम्र के लोग उठाते हैं।

यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। बाजार में हरे और काले दोनों की तरह के अंगूर मिलते हैं, जिन्हें लोग अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक खाना पसंद करते हैं। हालांकि, जब बात दोनों के बीच चयन करने की आती है, तो लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अक्सर काले या हरे अंगूर में से किसी एक के चुनाव को लेकर असमंजस में रहते हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हरे और काले अंगूर में से कौन ज्यादा सेहतमंद है?

यह भी पढ़ें- सफेद चावल को डाइट से करना चाहते हैं आउट, तो इन वजहों से करें इसे ब्लैक राइस से रिप्लेस

ब्लड शुगर: हरे अंगूर vs काले अंगूर

दोनों ही प्रकार के अंगूरों में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन काले अंगूरों में मौजूद फाइबर की मात्रा अन्य अंगूर की किस्मों की तुलना में ब्लड शुगर के स्तर को ज्यादा प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।

पॉलीफेनोल्स: हरे अंगूर vs काले अंगूर

काले अंगूरों में अन्य अंगूर की किस्मों की तुलना में पॉलीफेनोल्स की ज्यादा होती है, जो उनके संभावित एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों में योगदान करती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट: हरे अंगूर vs काले अंगूर

काले अंगूरों में अन्य अंगूरों की तुलना में आमतौर पर रेस्वेराट्रॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट की भारी मात्रा पाई जाती है, जो दिल को सेहतमंद बनाने के साथ ही शरीर को अन्य की लाभ प्रदान करते हैं।

पोषक तत्व प्रोफाइल: हरे अंगूर vs काले अंगूर

काले और अन्य अंगूर दोनों ही आवश्यक विटामिन और मिनरल प्रदान करते हैं, लेकिन काले अंगूर में विटामिन सी और विटामिन के जैसे कुछ पोषक तत्वों का स्तर थोड़ा ज्यादा होता है, जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाता है।

दिल दिमाग: हरे अंगूर vs काले अंगूर

काले अंगूरों में रेसवेराट्रॉल की मात्रा अन्य किस्मों से ज्यादा होती है। इसकी वजह से यह ब्लड वेसल्स के कार्य में सहायता करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके दिल की सेहत में सुधार करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- होम्योपैथी दवाओं के भी हो सकते हैं साइड-इफेक्ट्स, डॉक्टर की सलाह के बिना कभी न लें

Disclaimer: लेख में उल्लिखित फायदे, सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik