Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Calcium Rich Foods: हड्डियों को लंबी उम्र तक हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए खानपान में शामिल करें ये 6 चीज़ें

Calcium Rich foods उम्र बढ़ने के साथ अगर आप जोड़ों के दर्द के परेशान नहीं होना चाहते तो अपनी डाइट और लाइफस्टाइल की ओर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको खानपान में कुछ खास तरह के फ्रूट्स और वेजिटेबल्स जरूर शामिल करने चाहिए।

By Priyanka SinghEdited By: Updated: Tue, 09 Aug 2022 07:38 AM (IST)
Hero Image
Calcium Rich Foods: हड्डियों को मजबूत रखने के लिए खाएं ये 6 फूड आइटम्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Calcium Rich foods: हमारी बॉडी में कुल 360 ज्वाइंट्स होते हैं, जिनसे जरिए हम खेलने, झुकने, बैठने, लेटने, चीज़ों को उठाने और पकड़ने जैसे अपने रोजमर्रा के काम कर पाते हैं। उम्र के साथ ये कमजोर होते जाते हैं, लेकिन कई बार कुछ गलतियों को कारण भी यह कमजोर हो जाते हैं या कार्टिलेज घिस जाते हैं। अगर आप अपने जोड़ों को लंबी उम्र तक हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रखना चाहते हैं, तो खानपान में इन चीज़ों को खासतौर से करें शामिल।

इनसे दूर होगी कैल्शियम की कमी

1. रागी

रागी एक प्रकार का अनाज होता है, जो कैल्शियम से भरपूर होता है, रागी के आटे से बनी रोटियां या परांठे का सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती है।

2. सहजन

कैल्शियम की कमी दूर करने में सहजन भी बहुत कारगर होता है। ऐसा माना जाता है कि 100 ग्राम सहजन में 5 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम होता है। कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप सहजन की पत्ती और इसके फल का सेवन कर सकते हैं।

3. मशरूम

मशरूम में काफी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फॉस्फोरस पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए महीने में कम से कम 4 दिन मशरूम जरूर खाना चाहिए।

4. अंडे

नॉन वेजिटेरियन अंडे का अंदर का पीला भाग खा सकते हैं। अंडे के पीले भाग के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।

5. संतरे का रस

सुबह के समय ऑरेंज जूस पीना बॉडी के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह शरीर में सभी कमी को पूरा करता है।

6. हरी बीन्स

अन्य सब्जियों की तरह हरी बीन्स विटामिन ए, सी, के और फोलिक एसिड, फाइबर, पोटैशियम व फोलेट का एक बेहतर स्त्रोत है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इससे आपको हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज को रोकने में भी मदद मिलती है।

Pic credit- freepik