Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chewing Gum Benefits: कैलोरी बर्न करने से लेकर स्ट्रेस कम करने तक, जानें च्युइंग गम चबाने के शानदार फायदे

Chewing Gum Benefits जब आप च्युइंग गम चबाते हैं तो इससे आपके पूरे जबड़े की एक्सरसाइज होती है। जिससे कैलोरी बर्न होने में मदद मिल सकती है लेकिन आपने कई लोगों से सुना होगा कि च्युइंग गम सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि च्युइंग गम चबाने से कैलोरी कैसे बर्न होती है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 07 Jul 2023 11:19 AM (IST)
Hero Image
Chewing Gum Benefits: च्युइंग गम चबाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chewing Gum Benefits: च्युइंग गम चबाना कई लोगों की आदत होती है। आपने बहुत से लोगों से सुना होगा कि यह सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है, तो वहीं कुछ लोग च्युइंग गम चबाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, च्युइंग गम चबाने से चेहरे की चर्बी कम होने में मदद मिल सकती है। जी हां, तो आइए जानते हैं, च्युइंग गम चेहरे पर मौजूद फैट्स को कैसे कम करती है।  

कैलोरी बर्न होती है

जब आप च्युइंग गम चबाते हैं, तो इससे आपके पूरे जबड़े की एक्सरसाइज होती है। जिससे कैलोरी बर्न होने में मदद मिल सकती है। हालांकि यह ध्यान देना जरूरी है कि वजन घटाने के लिए सिर्फ च्युइंग गम चबाना काफी नहीं है। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के अलावा आप च्युइंग गम को वेट लॉस जर्नी का हिस्सा बना सकते हैं।

भूख कम करती है

कई लोग भूख कम करने के लिए च्युइंग गम चबाते हैं। इससे आप कम खाते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होती है। इसे चबाने से स्ट्रेस भी कम होता है।

खाना खाने के बाद भी कुछ लोगों को थोड़ा खाने की इच्छा होती है। जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में आप च्युइंग गम चबा सकते हैं। यह आपकी भूख को कम करती है। जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

चेहरे की चर्बी कम होती है

वजन घटाने और चेहरे की चर्बी कम करने के लिए च्युइंग गम काफी मददगार हो सकता है। इसलिए अगर आप वेट कम करना चाहते हैं, तो च्युइंग गम चबा सकते हैं।

थकान दूर करती है

अगर आप थकान महसूस करते हैं, तो आपको च्युइंग गम चबाना चाहिए। इससे आप एक्टिव फील कर सकते हैं।

मुंह की बदबू दूर होती है

अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए च्युइंग गम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दुर्गंध दूर होने में मदद मिलती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik