Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कम करने के लिए रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज

Weight Loss Tips घी में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। घी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं कब्ज की समस्या से निजात मिलता है।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Thu, 13 Oct 2022 07:29 PM (IST)
Hero Image
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कम करने के लिए सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आधुनिक समय में हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। इस बीमारी के कई कारण है। इनमें प्रमुख गलत, खानपान, खराब दिनचर्या और अत्यधिक आराम है। इसके अलावा, यह एक अनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। जानकारों की मानें तो अत्यधिक कैलोरी गेन करने के चलते ही बढ़ने लगता है। इसके लिए कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करें। वहीं, संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज करें। अगर आप भी बढ़ते वजन को इंसटेंट कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले दूध में घी मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से कैलोरी बर्न होती है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोधों में दावा किया गया है कि दूध में घी मिलाकर सेवन करने से मोटापे में आराम मिलता है। साथ ही कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

घी

घी में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। घी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, कब्ज की समस्या से निजात मिलता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। घी में ब्यूटीरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है यह गुण कब्ज में फायदेमंद होता है। एक शोध में यह भी खुलासा हुआ है कि ब्यूटीरिक एसिड मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय को सही करता है, जिससे अमाशय सक्रिय रूप से काम करने लगता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कैसे करें सेवन

इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच घी को अच्छी तरह से मिला लें। फिर ठंडा होने पर इसका सेवन करें। आसान शब्दों में कहें तो दूध में घी मिलाकर पिएं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके नियमित सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आप चाहे तो रोज सुबह में भी सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।