Move to Jagran APP

रोजाना एक कटोरी दही खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे, इसलिए कहलाता है 'सुपरफूड'

दही पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद (Curd Benefits) होते हैं। इसलिए दही सदियों से हमारे खान-पान का अहम हिस्सा रहा है और आपको भी रोज इसे एक कटोरी तो जरूर खाना चाहिए। आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 14 Oct 2024 02:09 PM (IST)
Hero Image
क्यों रोज खाना चाहिए दही? (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई सदियों से दही को डाइट का अहम हिस्सा माना जाता आया है। ये न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी (Curd Benefits) है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं। इसलिए बड़े-बुजुर्ग खाने के साथ दही खाने की सलाह देते हैं। आज हम भी आपको दही खाने के फायदों (Dahi Khane Ke Fayde) के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें रोज दही खाने से हमें क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। 

पाचन तंत्र के लिए वरदान

  • पाचन में सुधार- दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और खाने को पचाने में मदद करते हैं।
  • कब्ज और एसिडिटी से राहत- दही कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।
  • इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (आईबीएस)- आईबीएस से पीड़ित लोगों के लिए दही एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि यह पेट में सूजन को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: रोज दाल-चावल खाने से शरीर में दिखेंगे 7 जबरदस्त बदलाव

हड्डियों के लिए कैल्शियम का भंडार

  • हड्डियों को मजबूत बनाता है- दही कैल्शियम का एक भरपूर स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
  • दांतों की सेहत- दही दांतों को मजबूत बनाता है और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

  • इम्युनिटी को बढ़ाता है- दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स इम्यून सिसटम को मजबूत बनाते हैं और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

त्वचा को चमकदार बनाता है

  • त्वचा के लिए लाभकारी- दही त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में भी काम करता है।

वजन घटाने में सहायक

  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है- दही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • भूख को कम करता है- दही खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

दिल के लिए फायदेमंद

  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है- दही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे हार्ट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।
  • हार्ट डिजीज से बचाव- दही में मौजूद राइबोफ्लेविन दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

किन्हें नहीं खाना चाहिए दही?

हालांकि, दही इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से किसी सुपरफूड से कम नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

  • त्वचा से जुड़ी कोई समस्या
  • गठिया की बीमारी
  • लैक्टोज इनटॉलिरेंस
  • अस्थमा 
  • एस्नोफीलिया 
  • एसिड रिफ्लक्स की समस्या
  • लिकोरिया 

यह भी पढ़ें: शरीर में कम हो रहा है विटामिन-डी यह कैसे पता चलता है?

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।