Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dengue Remedies: डेंगू के बढ़ते कहर से रहना चाहते हैं सुरक्षित, तो मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये 4 पौधे

Dengue Remedies देश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विभिन्न इलाकों से इसके मामले सामने आ रहे हैं। यह एक गंभीर बीमारी है जो सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इससे बचने के लिए उचित उपाय अपनाए जाए। डेंगू मच्छरों से होने वाली बीमारी है जिसके लिए मच्छरों से बचना जरूरी है।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sat, 23 Sep 2023 01:29 PM (IST)
Hero Image
डेंगू के मच्छरों से बचाएंगे ये पौधे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue Remedies: देशभर में इस समय डेंगू का कहर जारी है। कई अलग-अलग हिस्सों से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। बरसात के मौसम में अक्सर मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में मच्छरों की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। डेंगू इन्हीं बीमारियों में से एक है, जो इस समय देशभर में परेशानी की वजह बनी हुई है।

बरसात के मौसम में खासतौर पर पानी जमा होने की वजह से मच्छरों की तादात बढ़ने लगती है। जल भराव के कारण पनपे ये मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी कई गंभीर बीमारियों की वजह बनते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन बीमारियों से दूर रहने के लिए मच्छरों से बचा जाए। आमतौर पर मच्छरों से बचने के लिए लोग कॉइल, क्रीम्स, स्प्रे, मैट जैसे कई तरह के उपाय आपनाते हैं। हालांकि, आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे पौधों के बारे में, जिन्हें घर पर लगाने से आप आसानी से मच्छरों से मुक्ति पा सकते हैं।

तुलसी का पौधा

तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो लगभर हर घर में आसानी मिल जाता है। धार्मिक महत्व होने की वजह से लोग इसे अपने घर में लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धार्मिक महत्व के साथ ही तुलसी आपके आसपास के वातावरण को शुद्ध करने में भी मदद करती है। घर के बाहर, दरवाजे या खिड़की के पास इसे लगाने से मच्छर इसकी महक से दूर भाग जाएंगे।

यह भी पढ़ें- डेंगू में जड़ी-बूटी से कम नहीं हैं ये 5 फल, इन्हें खाने से तेजी से बढ़ेगी प्लेटलेट्स

नीम का पौधा

अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर नीम कई तरह की समस्याओं का रामबाण इलाज है। त्वचा और बालों के साथ ही यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, मच्छरों को दूर रखने में भी यह काफी मददगार है। अगर आप मच्छरों के साथ ही मक्खी और दूसरी तरह के कीड़ों को अपने घर से दूर रखना चाहते हैं, तो नीम का पौधा लगाना फायदेनमंद होगा। इसे अपने गार्डन में लगाने से मच्छर आपके घर के आसपास नजर नहीं आएंगे।

लैवेंडर के फूल

मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए आप लैवेंडर के फूल की मदद भी ले सकते हैं। इसकी भीनी-भीनी खुशबू न सिर्फ हमारे घर के आसपास का वातावरण को महकाएगी, बल्कि इसकी खुशबू से मच्छर आपके घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे। आप इस पौधे को गमले में लगा सकते हैं।

गेंदे का पौधा

आमतौर पर पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल होने वाला गेंदे का फूल मच्छरों को भगाने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। इसकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती, जिसकी वजह से यह आपके घर से दूर रहते हैं। आप गेंदे के पौधे को बागीचे या फिर घर के बाहर गमलों में लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आपके लिवर को बीमार बना रही हैं आपकी ये आदतें, आज ही करें इनमें बदलाव

Picture Courtesy: Freepik