Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं विजयसार की पत्तियों की चाय

कई शोधों में दावा किया गया है कि विजयसार मधुमेह के लिए रामबाण दवा है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। विजयसार में एंटी-डायबिटिक एंटी-अस्थमा और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को विजयसार का सेवन करने की सलाह देते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Fri, 27 Aug 2021 12:11 AM (IST)
Hero Image
कई शोधों में दावा किया गया है कि विजयसार मधुमेह के लिए रामबाण दवा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। विजयसार का पेड़ भारत समेत एशिया के कई देशों में पाया जाता है। अंग्रेजी में विजयसार को मालाबार ट्री कहा जाता है। इसे देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में अलग नामों से जाना जाता है। विजयसार के पेड़ पश्चिमी घाट में अधिक पाए जाते हैं। इस पेड़ की अधिकतम ऊंचाई 30 मीटर होती है। विजयसार बेहद उपयोगी होता है। इसकी पत्तियों और लकड़ियों को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, सूख जाने पर लकड़ियां फर्नीचर में काम आ जाती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो विजयसार में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज, अस्थमा, दस्त, त्वचा संबंधी बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर डायबिटीज के लिए विजयसार किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्या कहती है शोध

कई शोधों में दावा किया गया है कि विजयसार मधुमेह के लिए रामबाण दवा है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। विजयसार में एंटी-डायबिटिक, एंटी-अस्थमा और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को विजयसार का सेवन करने की सलाह देते हैं।

कैसे करें सेवन

डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना विजयसार की पत्तियों की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। वहीं, रोजाना विजयसार की पत्तियों और लकड़ियों के चूर्ण को दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे भी शुगर कंट्रोल में रहता है। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

दस्त में मिलता है राहत

विशेषज्ञों की मानें तो दस्त की समस्या में भी विजयसार फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए विजयसार की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। जब कभी दस्त की समस्या हो, तो विजयसार की पत्तियों से काढ़ा बना लें और सेवन करें। इससे दस्त में बहुत जल्द आराम मिलता है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।