Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

30 की उम्र में Vitamin D की कमी गिरा देगी ढांचा, कमजोर होती हड्डियों में ताकत भरने के लिए अपनाएं ये उपाय

क्या आप जानते हैं कि 30 की उम्र में शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D deficiency) एक गंभीर समस्या बन सकती है? इसे सूरज का विटामिन भी कहा जाता है जो हड्डियों दांतों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से न सिर्फ हड्डियां कमजोर हो सकती हैं बल्कि आप ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार भी सकते हैं।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Thu, 29 Aug 2024 06:57 PM (IST)
Hero Image
Vitamin D की कमी से हो सकते हैं कई बड़े नुकसान, जानिए बचाव के तरीके (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती उम्र में हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शरीर को विटामिन डी (Vitamin D) की काफी जरूरत होती है। यह कैल्शियम और फास्फोरस के अब्जॉर्बशन में मदद करता है, जो बोन हेल्थ को दुरुस्त रखने में काफी बड़ी भूमिका निभाते हैं। 30 की उम्र में, जब Bone Density कम होने लगती है तो इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए विटामिन डी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसी सभी जरूरी बातें, जिनका ख्याल रखकर आप ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों का कमजोर होना और फ्रैक्चर जैसे खतरों को कम कर सकते हैं।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

  • थकान और कमजोरी
  • मांसपेशियों में दर्द
  • बार-बार संक्रमण
  • चिंता और तनाव
  • बालों का झड़ना
  • मूड स्विंग्स

विटामिन डी की कमी के कारण

  • धूप न लेना: त्वचा जब सूरज की रोशनी के संपर्क में आती है, तब अच्छी मात्रा में विटामिन डी बनता है। यही वजह है कि अक्सर कम धूप में रहने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी का खतरा देखा जाता है।
  • स्किन कंडीशन: अगर आपकी त्वचा सांवली है, तो आपको विटामिन डी के लिए ज्यादा धूप की जरूरत होती है।
  • मोटापा: वजन ज्यादा होने से भी विटामिन डी के अब्जॉर्बशन में बाधा आ सकती है।
  • दवाएं: कुछ दवाएं विटामिन डी के अब्जॉर्बशन पर असर डाल सकती हैं।
  • डाइट: डेली डाइट में विटामिन डी के नेचुरल सोर्स को शामिल न करने पर भी इसकी कमी का सामना करना पड़ सकता है, जैसे मछली, अंडे, दूध, पनीर और मशरूम आदि। अगर आप इन फूड आइटम्स का भरपूर मात्रा में सेवन नहीं करते हैं, तो विटामिन डी की कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी की वजह बन सकते हैं ये फैक्टर्स, शरीर ही नहीं दिमाग को भी हो सकता है गहरा नुकसान

विटामिन डी की कमी के खतरे

  • ऑस्टियोपोरोसिस: हड्डियों का कमजोर होना और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
  • हार्ट डिजीज: विटामिन डी की कमी दिल की बीमारी के जोखिम को बढ़ा देती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर: विटामिन डी की कमी हाई ब्लड प्रेशर की वजह भी बन सकती है।
  • डायबिटीज: विटामिन डी की कमी डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकती है।

विटामिन डी को नेचुरली बूस्ट करने के तरीके

  • भरपूर धूप लें: रोजाना शरीर को धूप जरूर दिखाएं, लेकिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है।
  • विटामिन डी से भरपूर डाइट: मछली (सैल्मन, टूना, सार्डिन), अंडे, मशरूम, दूध और दही जैसी चीजों का सेवन करें।
  • विटामिन डी सप्लीमेंट लें: अपने डॉक्टर से सलाह करने के बाद विटामिन डी सप्लीमेंट ले सकते हैं।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें: हड्डियों को मजबूत करने में एक्सरसाइज भी काफी मददगार होती है। आप स्किपिंग, स्ट्रेचिंग, वॉक, रनिंग या फिर योग का सहारा भी ले सकते हैं।
  • कैल्शियम से भरपूर चीजें खाएं: दूध, दही, पनीर, काले चने, और बादाम जैसे कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करें।

ध्यान रहे, 30 की उम्र में विटामिन डी की कमी बोन हेल्थ के लिए एक गंभीर समस्या बन सकती है, जिसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है। इस आर्टिकल में बताए लक्षणों और कारणों को समझकर आप इन नेचुरल तरीकों की मदद से विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं और बढ़ती उम्र में हड्डियों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी पड़ सकती है सेहत पर भारी, इन तरीकों से करें इसकी पहचान

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।