Fart Walk सुनकर आपको भी आ रही है हंसी! अगर इसके फायदे जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान
हेल्दी रहने के लिए कई लोग एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि बिजी शेड्यूल के बीच घंटों कसरत करने का समय कई लोगों के पास नहीं होता है लेकिन वॉक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो लोग कभी भी आसानी से कर सकते हैं। इन दिनों फार्ट वॉक (Fart Walks benefits) काफी ट्रेंड में है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो चुके हैं। इसलिए खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग कई सारी तकनीक अपनाते हैं। यूं तो लोग अक्सर फिट और हेल्दी रहने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं, लेकिन वॉकिंग सबसे कारगर और पॉपुलर तरीका है, खुद को हेल्दी बनाए रखने का।
बिजी शेड्यूल के बीच वॉकिंग एक ऐसा तरीका है, जो आपको कम समय और मेहनत में फिट बना सकता है। वॉकिंग करने के कई सारे फायदे होते हैं और लोग अपनी सुविधा के मुताबिक इसे करते हैं। इसी बीच इन दिनों एक खास तरह की वॉक काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। हम बात कर रहे हैं फार्ट वॉक की, जिसकी चर्चा इन दिनों हर जगह है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं क्या है यह वॉक और इसके फायदे-
यह भी पढ़ें- खाना देखते ही खुद पर नहीं कर पाते कंट्रोल, तो Overeating से बचने के लिए अपनाएं 6 तरीके
कैसे हुए इस ट्रेंड की शुरुआत?
कनाडा की रहने वाली 70 वर्षीय मैरलिन स्मिथ, जो लोगों को गट हेल्थ के लिए जागरूक करने का काम भी करती है, ने फार्ट वॉक की शुरुआत की। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह और उनके पति ने रोजना रात खाने के बाद ठहलना शुरू किया, ताकि उन्हें गैस से राहत मिल सके और पाचन में सहायता मिल सके। जैसाकि हम ठहलते समय गैस रिलीज या फार्ट करते हैं, इसलिए हमने इसे फार्ट वॉक का नाम दिया है।
फार्ट वॉक के फायदे
ये तो बात हुई फार्ट वॉक की शुरुआत की, अब जानते हैं इसके कुछ फायदे। मैरलिन का वीडियो वायरल होने के बाद मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर के इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. टिम टियुटन ने इस वॉक का सपोर्ट करते हुए बताया कि कैसे वॉक करने का यह तरीका सेहत के लिए फायदेमंद है।
उन्होंने बताया खाने के बाद टहलने या वॉक करने आंतों की गतिशीलता को बढ़ावा मिलता है। इससे गैस रिलीज करने और कब्ज को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसका एक और फायदा न सिर्फ ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकना है, बल्कि यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है। फार्ट वॉक के फायदे बताते हुए डॉक्टर टिम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया। इसके कुछ फायदे निम्न हैं-
- फार्ट वॉक गैस पास करने में मदद करती है।
- रोजाना यह वॉक करने से नियमित मल त्याग को बढ़ावा मिलता है।
- इस वॉक को करने से हमारे शरीर को इंसुलिन के प्रति संवेदनशील बनाता है।
- मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर वजन कम करने में मदद करता है।
View this post on Instagram
हालांकि, विशेष रूप से फार्ट वॉक पर ज्यादा शोध की जरूरत है, लेकिन बहुत सारे अध्ययनों से संकेत मिलता है कि मीडियम फिजिकल एक्टिविटीस जिसमें चलना भी शामिल है, समय से पहले मौत के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।