Move to Jagran APP

Berries For Summer Diet: इस मौसम में जरूर खाएं ये 5 तरह के बेरीज़, गर्मी में मिलेगी फौरन ठंडक

Berries For Summer Diet गर्मी आते ही खाने में ठंडी चीजें शामिल होने लगती हैं। आम तरबूज जैसे फल हों या फिर स्मूदी आइसक्रीम और शेक्स यह सभी ठंडक देने का काम करते हैं। लेकिन अगर आप हेल्द मेनटेन करना चाहते हैं तो इस मौसम ये 5 बेरीज जरूर खाएं।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Mon, 17 Apr 2023 09:28 AM (IST)
Hero Image
Berries For Summer Diet: इस मौसम में जरूर खाएं ये 5 तरह के बेरीज़
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Berries For Summer Diet: गर्मी के मौसम में ठंडी और रसदार चीजें खाने का दिल ज्यादा चाहता है। और चाहे भी क्यों न आखिर ये चीजें हमें गर्मी से राहत दिलाने का काम जो करती हैं। इस मौसम में आम और तरबीज जैसे मजेदार फलों के अलावा कई तरह की बैरीज़ भी आती हैं। जो एक पर्फेक्ट स्नैक का काम करती हैं। दूसरे फलों की तुलना, बैरीज़ में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा कहीं ज्यादा होती है। यही वजह है कि इन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानें 5 तरह की बैरीज़ के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में आपको जरूर शामिल करना चाहिए।

रैस्पबेरीज़

रैस्पबेरीज़ भी एक और गर्मियों में आना वाला स्वादिष्ट फल है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद कई लोगों को भाता है। इसे फ्रूट सलाद का हिस्सा बना सकते हैं या फिर किसी डेज़र्ट या जैम में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

चैरीज़

चैरी भी गर्मी में आना वाला एक मीठा और टेस्टी फल है। इसे आप ताजा फल के तौर पर खा सकते हैं, केक या मफ्फिन बना सकते हैं, सलाद या फिर कॉकटेल्स में भी डाल सकते हैं। आप चाहें तो चैरीज को दही में मिलाकर इसकी स्मूदी भी तैयार कर सकते हैं। दही के अलावा आप इसमें चिया सीड्स, भीगे हुए बादाम और शहद डाल सकते हैं।

स्ट्रॉबेरीज़

यह मीठा और रसदार फल आमतौर पर सर्दी के मौसम में ज्यादा आता है, लेकिन अब अप्रैल और मई के महीनों में भी कई जगह मिलता है। स्ट्रॉबेरीज कई तरह के पौषक तत्वों से भरपूर होती है। आप इसे फ्रूट स्लाद में खा सकते हैं, या फिर इसकी स्मूदी, योगर्ट, डेज़र्ट आदि बना सकते हैं।

ब्लूबेरीज़

ब्लूबेरीज़ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जिनका हल्का मीठा स्वाद गर्मी में सुकून देने के लिए काफी होता है। आप इनको ताजा फल के तौर पर खा सकते हैं या फिर इनका जैम, सॉस या केक बना सकते हैं। आप ब्लूबैरीज़ में दही, फ्लेक्स सीड्स आदि मिलाकर स्मूदी भी तैयार कर सकते हैं।

ब्लैकबेरीज

जूसी और मीठी ब्लैकबेरीज गर्मियों में एक मजेदार स्नैक का काम करती हैं। इन्हें स्मूदी, सलाद और बेकिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है। आप चाहें तो इन्हें फ्रूट सलाद में भी डाल सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Pexels