Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Oatmeal Water: करना चाहते हैं बढ़ते शुगर को आसानी से कंट्रोल, तो रोजाना पिएं ओट्स का पानी

Oatmeal Water जानकारों की मानें तो जंक फूड के अत्यधिक सेवन से मोटापे की समस्या होती है। वहीं मोटापे से कई अन्य बीमारियां भी होती हैं। अत्यधिक तनाव लेने से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। अतः खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करें। साथ ही रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। वहीं बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए ओट्स पानी का सेवन कर सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 06 Mar 2023 09:03 PM (IST)
Hero Image
Oatmeal Water: करना चाहते हैं बढ़ते शुगर को आसानी से कंट्रोल, तो रोजाना पिएं ओट्स का पानी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oatmeal Water: खराब दिनचर्या, गलत खानपान और अत्यधिक आराम के चलते कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापा प्रमुख हैं। इसके अलावा, हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जानकारों की मानें तो जंक फूड के अत्यधिक सेवन से मोटापे की समस्या होती है। वहीं, मोटापे से कई अन्य बीमारियां होती हैं। अत्यधिक तनाव लेने से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। अतः खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करें। वहीं, बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए ओट्स पानी का सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

ओट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हेल्दी रहने के लिए ओट्स खाने की सलाह देते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से मधुमेह और मोटापा समेत कई बीमारियों में फायदा मिलता है। आप ओट्स को सूखे मेवे के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

शुगर कंट्रोल में रहता है

ओट्स में आवश्यक पोषक तत्व फाइबर पाया जाता है। आवश्यक पोषक तत्व फाइबर बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अतः मधुमेह के मरीज डॉक्टर की सलाह पर ओट्स पानी का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायक

विशेषज्ञों की मानें तो ओट्स पानी के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ओट्स पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स भी होता है।


ओट्स पानी

आप ओट्स को दैनिक आहार में भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, ओट्स पानी तैयार कर भी सेवन कर सकते हैं। आप टेस्ट के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना सुबह में ओट्स पानी पीने से अधिक लाभ मिलता है। इसके सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ओट्स पानी की मात्रा के लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।