Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dry Fruits Benefits: शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं ये 6 ड्राई फ्रूट्स, सर्दियों में इन्हें जरूर खाएं

ड्राई फ्रूट्स खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। वजन कम करने में हेल्दी स्नैक्स की तरह खाए जाने के अलावा ये हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना और भी लाभदायक होता है। इनसे हमारे शरीर को गर्मी मिलती है। जानें किन ड्राई फ्रूट्स को खाने से क्या लाभ हो सकते हैं।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Mon, 23 Oct 2023 12:58 PM (IST)
Hero Image
सर्दियों में इन ड्राई फ्रूट्स को खाना होता है फायदेमंद

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dry Fruits Benefits: ड्राई फ्रूट्स खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनसे हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में यह अन्य हेल्थ से जुड़े लाभों के साथ-साथ ये आपके शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं किन ड्राई फ्रूट्स को खाने से क्या लाभ मिल सकते हैं।

काजू ( Cashew)

काजू खाने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और शुगर कम होता है। इनमें हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही यह स्ट्रोक, डायबिटीज और वजन कम करने में भी मदद करता है। इनमें विटामिन-ई मौजूद होता है, जिससे एजिंग के लक्षण कम होते हैं।

किश्मिश (Raisin)

फाइबर की भरपूर मात्रा होने की वजह से किश्मिश पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह गट्स की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में एनर्जी आती है।

यह भी पढ़ें: वजन कम करने के सफर में बादाम को बनाएं अपना हमसफर, जानें क्या है इसके अन्य फायदे

खजूर (Date)

खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल डैमेज को कम करने में मदद करता है और ब्रेन के लिए लाभदायक होता है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स होने के कारण यह आपकी त्वचा के लिए भी हेल्दी होता है। इसमें फाइबर भी कई मात्रा में पाया जाता है, जो आपके हार्ट और गट्स के लिए फायदेमंद होता है। फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी फायदेमंद होता है।

अखरोट (Walnut)

इनमें ओमेगा-3 पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इस वजह से यह हार्ट को हेल्दी रखने में यह लाभदायक होता है। यह आपके गट्स को भी स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता है, जिस वजह से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

बादाम (Almond)

बादाम खाने से आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मददगार होता है। जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है। सर्दियों में अक्सर हमारा वजन बढ़ जाता है, इसमें भी बादाम फायदेमंद होता है। यह आपके भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

पिस्ता (Pistachio)

पिस्ता में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। फाइबर अधिक होने की वजह से यह कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेल डैमेज से रक्षा करते हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल को बनाना चाहते हैं सेहतमंद, तो करें इन फूड आइटम्स को डाइट में शामिल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik