Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Garlic Side Effects: क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा लहसुन का सेवन, तो जानिए इससे होने वाले बड़े नुकसान

Garlic Side Effects भारतीय रसोई में लहसुन आसानी से मिल जाते हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें फास्फोरस जिंक पोटैशियम विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अधिक मात्रा में लहसुन खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं।

By Jagran NewsEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sat, 26 Aug 2023 09:25 PM (IST)
Hero Image
Garlic Side Effects: अधिक मात्रा में लहसुन खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Side Effects: लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाता है, साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। लहसुन में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन भी पाए जाते हैं। इसे खाने से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं, लहसुन सेहत के लिए कैसे हानिकारक है।

पाचन संबंधी समस्याएं

ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसके सेवन से गैस, कब्ज, पेट दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसों की बदबू

लहसुन के सेवन में मुंह से बदबू आती है, क्योंकि लहसुन में सल्फर नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जिससे मुंह से बदबू आती है। कई बार आपको लोगों के सामने इस वजह से भी शर्मिंदा होना पड़ता है।

हार्ट बर्न

कई बार लहसुन के अधिक सेवन से सीने में जलन की शिकायत होती है। खाली पेट लहसुन के सेवन से पेट में एसिडिटी बढ़ जाती है जिससे सीने में जलन शुरु हो जाती है।

ब्लीडिंग

ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या भी होती है। दरअसल, लहसुन में खून पतला करने वाले गुण होते हैं। अगर कोई व्यक्ति खून पतला करने की दवाई ले रहा है, तो उसे लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए।

शरीर से आती है दुर्गंध

प्याज और लहसुन में सल्फूरिक एसिड पाया जाता है। इसके अधिक सेवन से ये पसीने के साथ मिल कर शरीर में दुर्गंध पैदा करता है।

लो ब्लड प्रेशर

कई बार लहसुन का अधिक सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है, जिसकी वजह से चक्कर आने लगते हैं। दरअसल लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik