Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Butt Exercies: बट को शेप में लाने के साथ उसे मजबूत भी बनाती हैं ये एक्सरसाइजेस

Butt Exercies अगर आपकी लोअर बॉडी शेप में नहीं है और इसे शेप में लाने के लिए आप कौन सी एक्सरसाइज करें ये ढूंढ रहे हैं तो यहां दी गई एक्सरसाइजेस को आजमाएं। जिनकी मदद से लोअर बॉडी टोन होती है और मजबूत होती है। इन एक्सरसाइजेस की मदद से आप कुछ ही दिनों में पा सकती हैं परफेक्ट फीगर।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Tue, 30 Jan 2024 07:18 AM (IST)
Hero Image
बट को शेप में रखने के लिए बेस्ट हैं ये एक्सरसाइजेस

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Butt Exercies: पेट की तरह ही बट का फैट करना भी बहुत मुश्किल काम है। बॉडी शेप में हो तो पर्सनैलिटी में अलग ही कॉन्फिडेंस नजर आता है। लोअर बॉडी को शेप में रखने के साथ ही उसे स्ट्रॉन्ग बनाना भी जरूरी है। क्योंकि शरीर का पूरा भार लोअर बॉडी पर टिका होता है। आज हम आपको ऐसे कुछ वर्कआउट्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से बट का फैट तो कम होता ही है साथ ही इससे थाईज़, कॉफ मसल्स, बैक भी मजबूत और टोन्ड होते हैं। 

इन स्ट्रेचेस से अपने बट को करें टोन 

1. स्क्वाट होल्ड

थोड़ी मुश्किल है, लेकिन बहुत ही असरदार एक्सरसाइज है। अगर आप लोअर बॉडी को टोन करने के साथ उसे मजबूत भी बनाना चाहती हैं, तो 15 सेकंड या उससे ज़्यादा देर तक स्क्वाट होल्ड करने की कोशिश करें। इससे सेल्युलाइट बर्न होता है। इसे करने में दिक्कत आए, तो दीवार का सहारा ले सकती हैं।

2. ब्रिज पोज़ होल्ड

ब्रिज पोज़ से शरीर के कई हिस्सों की टेंशन और दर्द दूर होती है। इसे करने पर सबसे ज्यादा तो ग्लूट्स मसल्स पर प्रेशर पड़ता है। जिससे तेजी से फैट बर्न होता है। इस पोज़ में आकर अपनी जांघों को ज्यादा से ज्यादा ऊपर की ओर खींचने की कोशिश करें। इससे थाई और हिप्स दोनों ही मसल्स को फायदा मिलता है। 

3. लंज होल्ड

लंजेस की मदद से आप बट को बहुत ही कम समय में टोन कर सकते हैं। इसके लिए लंज पोजीशन में आकर ज्यादा से ज्यादा होल्ड करना है। जितना ज्यादा मसल्स को कॉन्ट्रेक्ट करेंगे, उतना तेजी से फैट बर्न होता है। 

4. लिफ्ट होल्ड

अगर आप ऊपर बताई गई एक्सरसाइजेस को करने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो स्ट्रेचिंग आजमाएं। लिफ्ट होल्ड में आपको घुटनों पर बैठकर बारी-बारी से पैरों को पीछे ले जाकर ऊपर की ओर खींचना है और होल्ड करना है। जितनी ज्यादा देर आप इस पोज़ को होल्ड करेंगे, उतना जल्द असर नजर आएगा। 

ये भी पढ़ेंः- मसल्स बनाने के लिए एक्सरसाइज के अलावा इन चीज़ों का भी ध्यान रखना है जरूरी

Pic credit- freepik