Move to Jagran APP

Bael Leaves Benefits: गुणों का भंडार है भगवान शिव को प्रिय बेलपत्र, जानें इसके अनगिनत फायदे

Bael Leaves Benefits गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए लोग बेल खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी हमारे लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप अभी तक बेलपत्र का इस्तेमाल सिर्फ पूजा के लिए करते हैं तो इसके फायदों के बारे में जरूर जान लें।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 04 Apr 2023 11:55 AM (IST)
Hero Image
बेल के पत्तों के 5 गजब के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bael Leaves Benefits: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही हमारे खानपान में भी बदलाव होने शुरू हो गए हैं। भीषण गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए लोग अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स शामिल करते हैं, जो उन्हें इस सीजन में ठंडक पहुंचाए। इस मौसम में ऐसे में कई सारे फूड आइटम्स मिलते हैं, तो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही अन्य समस्याओं से भी हमें दूर रखते हैं। बेल ऐसा ही एक फल है, जिसे गर्मियों में खाने से काफी फायदा मिलता है।

लोग गर्मियों में इसे जूस की तरह भी पीते हैं। इसके अलावा लोग अन्य कई तरीकों से भी इसका सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बेल की नहीं,बल्कि इसके पत्ते भी हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। भगवान शिव को प्रिय बेलपत्र यूं तो पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई गुणों से भरपूर होने की वजह से यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदों के बारे में-

डायबिटीज में गुणकारी

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो बेल के पत्ते आपके लिए बेहद गुणकारी साबित होंगे। दरअसल, बेल के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित में सहायक माने जाते हैं। इसमें मौजूद भारी मात्रा में लैक्सटिव गुण पर्याप्त इंसुलिन बनाने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कब्ज दूर करे

कब्ज एक आम समस्या है, जिससे कई लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो बेल के पत्ते खाएं। बेल के पत्तों में थोड़ा-सा नमक और काली मिर्च मिलाकर इसे चबाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि यह आंत से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में भी मददगार है।

पाचन तंत्र बेहतर बनाए

बेल का फल पेट साफ करने में बेहद लाभदायक माना जाता है। वहीं, इसके पत्ते की पाचन तंत्र बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं। इसमें मौजूद लैक्सेटिव प्रोपर्टीज पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। ऐसे में अगर आप भी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो बेल या बेल क पत्तों को सेवन जरूर करें।

सांस से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी

अगर आप सांस संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो इसमें भी बेल के पत्तों की मदद ले सकते हैं। इसका रस पीने से सांस से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही इसके सेवन से अस्थमा की समस्या में भी काफी फायदा मिलता है। इसके पत्तों में पाए जाने वाले गुण सांस से जुड़े रोगों के खतरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

खून की कमी दूर करे

जो लोग एनीमिया के शिकार हैं, उनके लिए बेल के पत्ते किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर में खून बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आप भी खून की कमी की समस्या से परेशान हैं, तो एक चम्मच बेल के पत्तों का रस एक ग्लास पानी में मिलाकर पीने से फायदा मिलेगा। आयरन का अच्छा सोर्स होने की वजह से बेल और इसके पत्ते नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करते हैं और लाल रक्त कोशिका और हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं।

खुजली में फायदेमंद

बेल के पत्तों में एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल्स और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से खुजली, त्वचा के दाग धब्बे और पित्त की समस्या को दूर करने में सहायता मिलती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Instagram