Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Oatmeal Water: डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में भी फायदेमंद है ओट्स का पानी, जानिए 5 फायदे

सेहत के लिए ओट्स कितने फायदेमंद हैं इस बात से हर कोई वाकिफ है। दूध के सहारे इसका सेवन तो आपने भी किया होगा लेकिन कम ही लोग हैं जो ओट्स के पानी से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कैसे इसके सेवन से आप अपने डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल और वेट लॉस में फायदा पा सकते हैं।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Fri, 26 Apr 2024 06:36 PM (IST)
Hero Image
Oatmeal Water: ओट्स का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 लाजवाब फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oatmeal Water Benefits: ओट्स का पानी, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और बी के साथ कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल और बढ़ते वजन को भी नियंत्रण में लाया जा सकता है। नाश्ते में इसे दूध के साथ तो आपने भी कई बार खाया होगा, लेकिन आज इस आर्टिकल में आपको ओट्स के पानी से होने वाले 5 लाजवाब फायदों के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी अपनी सेहत में चार चांद लगा सकते हैं और कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें।

डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद

ओट्स के पानी का सेवन करके आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। बता दें, यह इंसुलिन स्पाइक को रोकता है, ऐसे में आप भी अपने डॉक्टर से एक बार सलाह लेकर फाइबर से भरपूर इस ओटमील वॉटर को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिटॉक्स की तरह काम करता है

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में शरीर में कई विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। ऐसे में ओट्स का पानी एक बढ़िया डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी काम करता है। इसके सेवन से फ्री रेडिकल डैमेज को भी सीमित किया जा सकता है। साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट रिच होने के कारण यह आपको कई बीमारियों से भी बचाता है और शरीर को हाइड्रेट भी करता है।

यह भी पढ़ें- आप भी हेल्दी समझ इन फूड्स को करते हैं डाइट में शामिल, तो जानें कैसे आपके लिए हैं ये हानिकारक

वेट लॉस में लाभकारी

वजन कम कर रहे लोगों के लिए भी ओट्स का पानी किसी औषधि से कम नहीं है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जिसे पाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है और बेली फैट तेजी से कम होता है। इसे पीने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं और वेट लॉस आसान हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

हार्ट से जुड़ी परेशानियों में भी ओट्स वॉटर काफी उपयोगी होता है। रोजाना इसके सेवन से आप बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें, कई स्टडीज भी इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि ओट्स का पानी दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी लाभकारी है।

पाचन तंत्र को बेहतर करता है

पाचन या डाइजेशन को दुरुस्त करने में भी ओट्स का पानी काफी फायदेमंद होता है। बता दें, कि इससे न सिर्फ कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है, बल्कि गट में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा मिलता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। ऐसे में अगर आपको भी अक्सर कब्ज या पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, तो रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शरीर में Magnesium की कमी दूर करने के लिए खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, बेजान शरीर में भर जाएगी गजब की ताकत

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik