Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Remedies for Acid Reflux: एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

Remedies for Acid Reflux हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट में एसिड के अधिक उत्सर्जन से एसिडिटी की समस्या होती है। इस समस्या को एसिड रिफ्लक्स भी कहा जाता है। इस दौरान एसिड गले तक आ जाता है। कभी-कभी एसिड रिफ्लक्स के चलते उल्टी की भी शिकायत होती

By Pravin KumarEdited By: Updated: Sun, 09 Oct 2022 11:13 AM (IST)
Hero Image
Remedies for Acid Reflux: एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Remedies for Acid Reflux: गलत खानपान, खराब दिनचर्या, खाली पेट रहना, असमय खाना, खाना खाकर लेटना, धूम्रपान, भूख से अधिक खाना आदि एसिड रिफ्लक्स के प्रमुख कारण हैं। यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट में एसिड के अधिक उत्सर्जन से एसिडिटी की समस्या होती है। इस समस्या को एसिड रिफ्लक्स भी कहा जाता है। इस दौरान एसिड गले तक आ जाता है। कभी-कभी एसिड रिफ्लक्स के चलते उल्टी की भी शिकायत होती है। इसके लिए खानपान और रहन सहन में व्यापक सुधार करें। वहीं, एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

पके केले खाएं

केले में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से एसिड रिफ्लक्स की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर पके केले खाएं। इसके अलावा, बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर सेवन करने से भी एसिडिटी में आराम मिलता है।

शुगर फ्री च्युइंग गम चबाएं

च्युइंग चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जो सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर शुगर फ्री च्युइंग का सहारा ले सकते हैं।

अजवाइन चबाएं

अजवाइन के सेवन से सीने में जलन और पेट में एसिडिटी की समस्या दूर होती है। पेट संबंधी विकारों की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन चबाएं। जल्द आराम पाने के लिए अजवाइन को भूनकर पीस लें। अब पानी में मिलाकर अजवाइन का सेवन करें। इससे एसिड रिफ्लक्स में बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

अदरक चबाएं

प्राचीन समय से ही अदरक का इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह एक औषधि है। इसके सेवन से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होती है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसके लिए सर्दी, खांसी और जुकाम में झट से आराम मिलता है। वहीं, अदरक को चबाने से एसिड रिफ्लक्स में बहुत जल्द आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।