Move to Jagran APP

Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए आज से ही इन रूल्स को करें फॉलो

Weight Loss Tips अक्सर लोग ऐसा कहते हैं कि रोजाना वजन नहीं मापना चाहिए। हालांकि यह कथना सही नहीं है। अगर आप रोजाना वजन मापते हैं तो इससे यह पता चलता है कि वजन बढ़ रहा है या कंट्रोल में है। अगर वजन बढ़ता है तो कैलोरी कम लें।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 04:29 PM (IST)
Hero Image
Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए आज से ही इन रूल्स को करें फॉलो

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कठिन मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज करें। वहीं, खाने में शुगर और फैट रिच फूड्स चीजों पर पाबंदी लगानी होती है। जानकारों की मानें तो वेट लॉस के लिए कैलोरी काउंट भी जरूरी है। अत्यधिक कैलोरी गेन करने से वजन बढ़ने लगता है। इसके लिए कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करें। अगर भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आज से ही इन रूल्स को करें फॉलो-

-अक्सर लोग ऐसा कहते हैं कि रोजाना वजन नहीं मापना चाहिए। हालांकि, यह कथना सही नहीं है। अगर आप रोजाना वजन मापते हैं, तो इससे यह पता चलता है कि वजन बढ़ रहा है या कंट्रोल में है। अगर वजन बढ़ता है, तो कैलोरी कम लें। साथ ही रोजाना अधिक वर्कआउट करें। इसके लिए रोजाना अपना वजन जरूर मापें।

-रोजाना कम से कम 3 या 4 लीटर पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन रिलीज होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।

-कई लोग ऐसा कहते हैं कि जूस डाइट को फॉलो करने से इंस्टेंट वजन कंट्रोल होता है। इसमें दो राय नहीं है, लेकिन एक बार जूस डाइट को अनफॉलो करने से वजन फिर से बढ़ने लगता है। इसके लिए आप अपनी सुविधानुसार जूस का सेवन करें।

-जब आपको भूख लगे। उस समय खाना खाएं। खाना खाते समय स्मॉल प्लेट रखें। अगर ज्यादा खाना खाते हैं, तो इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर होता है। इसके लिए भूख से कम खाएं।

-विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना कम से कम 60 मिनट ट्रेडमिल वॉक करें। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, ट्रेडमिल वॉक एक्सपर्ट की निगरानी में करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।