Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इस मानसून Diabetes के मरीज जरूर करें इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल

हवा में बढ़ती नमी की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से काफी पसीना आता है और ज्यादा गर्मी का भी एहसास होता है। इन वजहों से डायबिटीज के मरीज खास रूप से प्रभावित होते हैं। इसलिए उन्हें अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Foods to Control Diabetes) करने में मदद करें। आइए जानें।

By Jagran News Edited By: Swati Sharma Updated: Fri, 19 Jul 2024 05:24 PM (IST)
Hero Image
Diabetes कंट्रोल करने में मददगार हैं ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods to Control Diabetes in Monsoon: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमारे आहार का संतुलित होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि बदलता मौसम स्वास्थ्य समस्याओं को साथ लेकर लाता है। ऐसे में संतुलित आहार ही हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे हमारा शरीर अनेक तरह की बीमारियों से लड़ पाता है। मानसून (Monsoon) का मौसम अनेक तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को अपने साथ लेकर आता है, जो एक सामान्य व्यक्ति के लिए तो कई तरह से परेशानी का सबब बनता ही है, साथ ही ये डायबिटीज रोगियों के लिए तो और भी अधिक घातक होता है।

हवा में बढ़ती नमी की वजह से चिपचिपाहट, पसीना और गर्मी शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में मौसम में होता यह बदलाव डायबिटीज के रोगियों के लिए ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल बढ़ने की वजह बन सकता है। डायबिटीज के मरीज तापमान में बदलाव के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। ऐसे में उन्हें खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपनी डाइट में कुछ फल और सब्जियों (Foods to Control Diabetes in Monsoon) को शामिल करना चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सके। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फल और सब्जियों के बारे में।

ब्रोकली

कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली फाइबर का सबसे अच्छा विकल्प है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, क्योंकि फाइबर ग्लूकोज को धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज करता है। ब्रॉकली में सल्फोराफेन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो सेल्स को होने वाले नुकसान से बचाने में भी मदद करता है।

(Picture Courtesy: Freepik)

यह भी पढ़ें: Diabetes के मरीजों के लिए मीठा जहर हैं ये 5 फल, भूलकर भी न बनाएं डाइट का हिस्सा

बेरीज

स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरी, रास्पबेरी, रसभरी और ब्लैक बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर ,विटामिन और बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही, इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, जो शरीर में अचानक से ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता है।

(Picture Courtesy: Freepik)

चुकंदर

विटामिन्स, फाइबर, फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर चुकंदर भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

(Picture Courtesy: Freepik)

फ्रेंच बीन्स

विटामिन-ए, विटामिन-सी और हाई फाइबर से भरपूर फ्रेंच बीन्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। ये डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। गर्मियों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए उन्हें फ्रेंच बीन्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

(Picture Courtesy: Freepik)

पालक

आयरन और फाइबर से युक्त पालक का सेवन ब्लड फ्लो को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है। इसके साथ ही, कम कैलोरी और बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर पालक शरीर को हेल्दी रखती है।

(Picture Courtesy: Freepik)

यह भी पढ़ें: तेजी से Blood Sugar बढ़ाते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, Diabetes के मरीज भूलकर भी न करें इन्हें डाइट में शामिल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।