Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इन फूड्स में छिपा है लंबी और हेल्दी लाइफ का राज, आज ही बना लें डाइट का हिस्सा

हेल्दी रहने के लिए डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अनहेल्दी फूड्स और पोषण की कमी की वजह से आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। इनसे शरीर को पोषण मिलेगा और आपको मिलेगा लंबी उम्र का वरदान। आइए जानें किन फूड्स को खाने से हेल्दी रहने (Health Tips) में मदद मिलेगी।

By Jagran News Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 08 Jul 2024 07:15 PM (IST)
Hero Image
लंबी उम्र के लिए जरूरी है बीमारियों से बचाव (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि वह एक लंबी और हेल्दी जिदंगी जीए। इसके लिए संतुलित आहार, अच्छी लाइफस्टाइल और व्यायाम की जरूरत होती है। इनमें भी डाइट का ख्याल रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। आप खाने में किस प्रकार की चीजों का सेवन कर रहे हैं, इसका आपकी उम्र और सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। यदि आप खाने में जंक फूड या फैट्स युक्त फूड का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे दिल की बीमारी आदि का खतरा बढ़ जाता है। वहीं यदि आप एक हेल्दी डाइट लेते हैं, तो इन बीमारियों का खतरा कम होता है। ऐसे ही कुछ शाकाहारी फूड्स हैं, जिनके सेवन से आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। इन फूड्स को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

साबुत अनाज

साबुत अनाज यानी होल ग्रेन जैसे बाजरा, कीनुआ, ब्राउन राइस, ओटमील पॉलिश्ड ग्रेन से बेहतर होते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल जैसे पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं, जो हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देते हैं। इसके सेवन से ह्रदय रोगों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही, ये वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं और डायबिटीज का जोखिम भी कम करते हैं।

 (Picture Courtesy: Freepik)

यह भी पढ़ें: Heart Diseases से करना चाहते हैं बचाव, तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर की पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकरी आदि विटामिन-ए, सी, के, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। ये पोषक तत्व बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इनका रोजाना सेवन से कई बीमारियों का खतरा टलता है।

(Picture Courtesy: Freepik)

खट्टे फल

खट्टे फल जैसे कि संतरा, नींबू, आम, अंगूर, टमाटर विटामिन-सी, बी, डी और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे फ्लावोनॉयड्स और कैरोटीनॉयड्स होते हैं जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में भी मदद करते हैं। इनका रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है, स्किन हेल्दी रहती है, पाचन दुरुस्त रहता है और यूरिक एसिड का लेवल भी कम होता है।

(Picture Courtesy: Freepik)

नट्स एंड सीड्स

नट्स और सीड्स प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल के अच्छे स्रोत होते हैं। इनमें विटामिन-ई, विटामिन-बी कॉप्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये उर्जा के अच्छे सोर्स माने जाते हैं। विटामिन-ई और फाइबर से भरपूर नट्स और सीड्स हार्ट डिजीज के खतरे को कम करते हैं। साथ ही, वजन को नियंत्रित रखते हैं, जिससे कई बीमारी का जोखिम कम हो जाता है।

(Picture Courtesy: Freepik)

यह भी पढ़ें: Menopause के लक्षणों को कम करने में मदद करेंगे ये फूड्स, महिलाएं जरूर बनाएं इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा