Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ramadan 2024: सेहरी में न खाएं ये 6 चीजें, झेलनी पड़ सकती हैं एसिडिटी और बदहजमी जैसी दिक्कतें

मुसलमानों के लिए माह-ए-रमजान या रमजान का महीना काफी अहमियत रखता है। इस बार यह पाक महीना भारत में 12 मार्च से शुरू हो रहा है। ऐसे में सेहरी में क्या खाना चाहिए ये तो आप कई बार पढ़ या सुन चुके होंगे लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें सेहरी करते हुए आपको भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। आइए जानें।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Mon, 11 Mar 2024 04:12 PM (IST)
Hero Image
सेहरी में इन चीजों को खाना सेहत के लिए होता है नुकसानदायक

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ramadan 2024: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पाक माना जाता है। भारत समेत अन्य दक्षिण एशियाई देशों में इस बार यह मंगलवार, 12 मार्च से शुरू हो रहा है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं, जिसमें सूरज उगने से पहले सेहरी, तो वहीं शाम के समय इफ्तार किया जाता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको सेहरी के वक्त भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। आइए जान लीजिए इनके बारे में।

सीरियल ब्रेकफास्ट

सेहरी के वक्त आपको सीरियल ब्रेकफास्ट खाने से बचना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसमें शरीर की जरूरत से कहीं ज्यादा शुगर पाई जाती है। ऐसे में आपका ब्ल्ड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, जो कि अच्छी बात नहीं है।

फ्राइड फूड

चिकन फ्राई, समोसा, पकौड़े या चिप्स आपको भले ही खाने में काफी टेस्टी लगते हों, लेकिन ये रोजे के वक्त आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। इससे ब्लोटिंग, इनडाइजेशन और एसिडिटी जैसी तकलीफें झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में सेहरी के वक्त इन्हें भी खाना अवॉइड करें।

यह भी पढ़ें- रोजे के दौरान शरीर को इन तरीकों से रखें हाइड्रेट, नहीं होगी सिरदर्द या कब्ज की समस्या

शुगरी ड्रिंक्स

सेहरी में आपको कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा जैसे खतरनाक ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इनमें जरूरत से ज्यादा शुगर पाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती हैं। साथ ही, इन्हें पीने से दिनभर भूख और अन्य क्रेविंग्स का सामना भी करना पड़ता है।

हाई फैट फूड

फैटी चीजों को भी सेहरी के वक्त नहीं खाना चाहिए, जैसे -पिज्जा, बर्गर, चीज आदि। इससे आपको अपच होती है, और यह पचने में भी चूंकि ज्यादा समय लेते हैं, ऐसे में दिनभर आप असहज महसूस कर सकते हैं। जो कि रोजे के दौरान खुदा की इबादत में भी बाधा बन सकता है।

स्पाइसी फूड

भले ही आपको तीखा और चटपटा खाना कितना ही पसंद हो, लेकिन सेहरी के वक्त इस तरह का खाना खाने से आपके पेट और सीने में जलन जैसी तकलीफें झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए भोजन को सादा ही रखें।

चाय-कॉफी

सहरी के वक्त आपको कैफिन वाली चीजें भी नहीं लेनी चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है, और आपको दिनभर प्यास अधिक लग सकती है। बता दें, ज्यादा चाय या कॉफी अगर आप लेते हैं, तो ये आपके शरीर का पानी सोख लेती हैं।

यह भी पढ़ें- रमजान के रोजे में डायबिटीज न बने परेशानी, इसके लिए रखिए इन 5 बातों का ख्याल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik