Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिनभर की थकान दूर करने के साथ ही Mental Health दुरुस्त करता है Evening Workout, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ ही फिजिकल एक्टिविटी भी बेहद जरूरी होती है। अक्सर लोग वर्कआइट करने के लिए सुबह का समय चुनते हैं लेकिन कई लोग बिजी होने की वजह से शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं जिससे सेहत को ढेरों फायदे पहुंचते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो शाम को वर्कआउट करते हैं तो आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Fri, 09 Aug 2024 03:38 PM (IST)
Hero Image
शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। हालांकि, अच्छी डाइट के साथ-साथ सेहतमंद रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक सेहत भी बेहतर होती है। आमतौर पर एक्सरसाइज करने के लिए लोग सुबह का समय चुनते हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते अक्सर सुबह के समय खुद के लिए थोड़ा समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोग एक्सरसाइज या वर्कआउट करने के लिए शाम का वक्त चुनते हैं।

वैसे तो किसी भी समय एक्सरसाइज करने से फायदे मिलते हैं, लेकिन शाम को वर्कआउट करना विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। ऐसे आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे शाम के समय एक्सरसाइज करने के कुछ हैरान करने वाले फायदों के बारे में-

यह भी पढ़ें-  स्ट्रोक से लेकर किडनी डैमेज तक की वजह बनता है Hypertension, लाइफस्टाइल में 5 बदलाव करेंगे बचाव

मांसपेशियां मजबूत बनाए

शाम के समय वर्कआउट करना मांसपेशियों के लिए काफी गुणकारी होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मांसपेशियों की ताकत, फ्लेक्जिबिलिटी और स्ट्रेंथ शाम के पीक पर होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय शरीर का तापमान ज्यादा होता है, जो मांसपेशियों को अधिक कुशलता से काम करने में मदद करता है और चोट के जोखिम को कम करता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

एक लंबे और तनावपूर्ण दिन के बाद, शाम की कसरत आपके दिमाग को आराम देने और इसे डिटॉक्स करने का एक बढ़िया तरीका साबित हो सकता है। एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, एक नेचुरल मूड लिफ्टर होता है। ऐसे में शाम को शारीरिक गतिविधि करने से आप तनाव के स्तर को कम कर सकते हैं और अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

स्लीप क्वालिटी में सुधार

कई लोगों का ऐसा मानना है कि शाम के समय वर्कआउट रात की नींद खराब हो सकती है। हालांकि, एक शोध में पता चला है कि शाम को मीडियम से हैवी एक्सरसाइज करने असल में स्लीप क्वालिटी में सुधार हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि वर्कआउट सोने से कम से कम एक से दो घंटे पहले पूरा हो जाए। इससे आपके शरीर को ठंडा होने में मदद मिलती है और आपके ब्रेन को संकेत मिलता है कि यह आराम करने का समय है।

ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है

शाम के समय एक्सरसाइज करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ सकती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने के लिए आवश्यक है। इसके अलावा शाम में एक्सरसाइज करने से हार्ट की फंक्शनिंग को बढ़ाकर और ब्लड वेसल्स के कार्य में सुधार होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें- बचपन में मोटापा बन सकता है कई गंभीर बीमारियों की वजह, इन तरीकों से करें इससे बचाव

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।