Move to Jagran APP

Garlic Leaves Benefits: मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के साथ बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए करें लहसुन के पत्तों का सेवन

Garlic Leaves Benefits सर्दियों में मिलने वाला हरा लहसुन सिर्फ खाने को ही जायकेदार नहीं बनाता बल्कि इससे सेवन से सेहत को भी बहुत सारे फायदे होते हैं। तो किस तरह के फायदे होते हैं सेहत को जानेंगे यहां।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Sat, 07 Jan 2023 09:30 AM (IST)
Hero Image
Garlic Leaves Benefits: हरी लहसुन खाने से सेहत को होने वाले फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Leaves Benefits: हरी लहसुन को स्प्रिंग गार्लिक भी कहा जाता है, जो एक ऐसी लहसुन होती है, जो पूरी तरह से उगी नहीं होती। इस पत्तेदार लहसुन को सूप से लेकर, चीज़ डिप्स, स्टिर फ्राइज़, सलाद, मीट रोस्ट तक के स्वाद को दोगुना करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हरा लहसुन एलिसिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद प्रभावी होता है, शरीर में सूजन को कम करता है, सर्दी, खांसी और फ्लू से भी बचाता है। जानेंगे अन्य फायदे।

कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है मेंटेन

लहसुन की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने में बहुत असरदार होती हैं क्योंकि इनमें एलिसिन नामक तत्व मौजूद होता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। जिसके चलते हार्ट से जुड़ी परेशानियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

सुधरता है ब्लड सर्कुलेशन 

हरी लहसुन को खाने से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन भी सुधरता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन को एब्जार्ब करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से बॉडी में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा भी बढ़ती है। 

डाइजेशन रहता है दुुरुस्त

लहसुन की पत्तियों में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं जो पेट से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में कारगर होते हैं। इन पत्तियों के सेवन से पाचन दुरुस्त बना रहता है। गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

मेटाबॉलिज्म करता है बूस्ट

लहसुन की पत्तियों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण की वजह से पेट में गुड बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है। साथ ही इसे खाने से मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है।

बॉडी करता है डिटॉक्स 

बॉडी को डिटॉक्स करने में भी लहसुन की पत्तियां बहुत अहम भूमिका निभाती हैं। इसके लिए लहसुन की पत्तियों को उबालकर इसका पानी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। दूसरा ऑप्शन है लहसुन की पत्तियों की सब्जी बनाकर या फिर सलाद और सूप के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Pic credit- freepik