Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Child Diet Tips: बच्चों की सेहत का रखना चाहते हैं ख्याल, तो रोजाना खाली पेट खाने में दे ये 4 चीजें

Child Diet Tips अगर आप अपने बच्चे को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो उन्हें रोजाना खाली पेट केला खाने के लिए दें। केले के सेवन से वजन बढ़ता है। साथ ही हड्डियां और इम्युनिटी मजबूत होती हैं। केले में कार्बोहाइड्रेट जिंक सोडियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 11 Feb 2023 11:30 AM (IST)
Hero Image
Child Diet Tips: बच्चों की सेहत का रखना चाहते हैं ख्याल, तो खाली पेट खाने में दे ये 4 चीजें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Child Diet Tips: बदलते मौसम में सेहतमंद रहना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासकर, बच्चों के लिए यह और कठिन है। चूंकि, बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। इस वजह से मौसम बदलने के साथ ही बच्चे बीमार पड़ने लगते हैं। इस बचाव के लिए बच्चों की डाइट और लाइफस्टाइल पर पैनी नजर रखें। अगर आप भी अपने बच्चे को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट उन्हें ये चीजें खाने के लिए जरूर दें। आइए जानते हैं-

केले दें

अगर आप अपने बच्चे को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो उन्हें रोजाना खाली पेट केला खाने के लिए दें। केले के सेवन से वजन बढ़ता है। साथ ही हड्डियां और इम्युनिटी मजबूत होती हैं। केले में कार्बोहाइड्रेट, जिंक, सोडियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। आप चाहे तो दूध में केले को मैश कर भी दे सकते हैं।

सेब दें

बच्चे को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना सुबह में सेब खाने के लिए दें। इस  फल में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ती है।

बादाम दें

बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन ई होता है। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसके लिए बच्चों को रोजाना खाली पेट भिगोया हुआ बादाम खाने के लिए दें।

जैम दें

बच्चों को सेहतमंद रखने में आंवला अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ती है। वहीं, हाजमा भी दुरुस्त रहता है। इसके लिए रोजाना बच्चों को खाली पेट आंवले का जैम खाने के लिए दें। इससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।