Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्या हेल्दी समझ आप भी खाली पेट पीते हैं Green Tea, तो सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं आप

Green Tea कई लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। आमतौर पर लोग इसे वजन घटाने में लिए अपनी रूटीन में शामिल करते हैं। हालांकि सही समय और तरीके से इसे पीने से ही सेहत को फायदा मिल सकता है। कुछ लोग सुबह खाली पेट चाय पीते हैं जिससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट ग्रीन टी (Empty Stomach Green Tea) पीने के नुकसान।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 18 Sep 2024 11:55 AM (IST)
Hero Image
सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ग्रीन टी (Green Tea) का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में हेल्दी ड्रिंक का ख्याल आता है। लोग अक्सर वेट लॉस (Weight Loss) के लिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इसे पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल स्थिर करने तक, ग्रीन टी पीने के कई सारे लाभ होते हैं। इससे होने वाले फायदों की वजह से ही लोग इसे अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। कुछ लोगों को यह इतनी पसंद होती है कि वह अपने दिन की शुरुआत तक ग्रीन टी के एक कप के साथ करते हैं।

इससे होने वाले फायदों की वजह से कई लोग अक्सर इसके साइड इफेक्ट के बारे में भूल जाते हैं। उनका यह मानना है कि इसे कभी भी पीने से सेहत को फायदा ही मिलेगा। हालांकि, यह बात हर समय सच नहीं होती है। गलत समय पर ग्रीन टी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर सुबह के समय अगर इसे पीते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करते हैं, तो आइए जानते हैं इसके कुछ साइड इफेक्ट्स-

यह भी पढ़ें- थुलथुल शरीर के लिए फायदेमंद है मेथी की चाय, खाली पेट पीने से तेजी से घटेगा मोटापा

ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट बढ़ाए

कुछ अध्ययनों से यह पता चला है कि दिल की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को सुबह खाली ग्रीन टी (Empty Stomach Green Tea Disadvantages) नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन एड्रेनल ग्लैंड को उत्तेजित करता है, जो कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज करता है। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ जाती है, जो दिल के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है।

चक्कर आना

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे आपको थकान और चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। ग्रीन टी में कैफीन की मौजूदगी ब्रेन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम में ब्लड फ्लो को कम कर सकती है, जिससे चक्कर आ सकते हैं। साथ ही यह थकान का कारण बन सकता है।

आयरन की कमी या एनीमिया

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। दरअसल, ग्रीन टी शरीर की आयरन को अब्जॉर्ब करने की नेचुरल एबिलिटी को कम कर सकती है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि एनीमिया से पीड़ित लोगों को ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। खासकर सुबह खाली पेट, तो इसे भूलकर भी न पिएं।

कब्ज और पेट दर्द

ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो पेट में एसिड को बढ़ा सकता है, जिससे पेट में दर्द हो सकता है। पेट में बहुत ज्यादा मात्रा में एसिड के कारण मितली महसूस हो सकती है। यह सभी समस्याएं आगे चलकर कब्ज की समस्या को जन्म दे सकता है। इसके अलावा पेप्टिक अल्सर या एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित मरीजों को सुबह सबसे पहले ग्रीन टी न पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करने से उनकी हालत बिगड़ सकती है।

ब्लीडिंग डिसऑर्डर

खाली पेट ग्रीन टी पीने से इसमें मौजूद मिनरल शरीर और खून पर तेजी से प्रभाव डालते हैं। इसके प्रभावों में से एक प्रोटीन कम होना है, जो खून के थक्के जमने में मदद करता है। चाय अपने एंटीऑक्सीडेंट के कारण फैटी एसिड के ऑक्सीडेशन की अनुमति नहीं देती है, जिससे खून पतला हो सकता है।

यह भी पढ़ें-  इन लोगों के लिए जहर समान है गुणों से भरपूर नारियल पानी, भूलकर भी नहीं करनी चाहिए पीने की गलती