Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Apricot Benefits: शुगर कंट्रोल करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, खुबानी खाने के हैं ढेरों फायदे

Apricot Benefits खुबानी को ड्राईफ्रूट्स के रूप में खाया जाता है। यह स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए विटामिन-बी विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं खूबानी खाने के अन्य फायदे।

By Jagran NewsEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 11 Aug 2023 04:41 PM (IST)
Hero Image
Apricot Benefits: खुबानी खाने के इतने सारे फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Apricot Benefits: एप्रीकॉट को खुबानी के नाम से जाना जाता हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है। खुबानी में विटामिन-A, बीटा-कैरोटीन और कैरोटीनॉयड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। विटामिन के साथ-साथ इसमें पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि भी पाए जाते हैं। साथ ही खुबानी में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इसे ड्राई फ्रूट्स के रूप में भी खाया जा सकता है। इसे सुखा के खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। खुबानी पाचन तंत्र, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे फायदेमंद है। इसके साथ ही ये वजन कम करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं खुबानी के अनेक फायदे।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

खुबानी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार है।  इसके सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। कब्ज से पीड़ित लोगों को खुबानी खाने की सलाह दी जाती है। पेट को हेल्दी रखने के लिए खुबानी का सेवन रोज किया जा सकता है।

डायबिटीज में भी फायदेमंद

खुबानी डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से खुबानी खाना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

खुबानी में भरपूर मात्रा में विटामिन-A पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आप मोतियाबिंद की समस्या से बच सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए, सी, ई जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। जो डायबिटीज के साथ-साथ दिल की बीमारियों से भी बचाव करते हैं। खुबानी के सेवन से कॉलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्टअटैक का खतरा कम होता है।

मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है

खुबानी के सेवन से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर एक्टिव रहता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik