Move to Jagran APP

Bael Patra Benefits: डायबिटीज से लेकर पेट की समस्याएं दूर करता है 'महादेव' का प्रिय बेलपत्र, जानें इसके फायदे

Bael Patra Benefits गर्मियों के मौसम में ऐसे कई फल मिलते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ कई समस्याओं से बचाते हैं। इन्हीं फलों में शामिल है बेल। लोग इसका जूस पीना काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बेल ही नहीं इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं यह सेहत के लिए कैसे गुणकारी है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Wed, 05 Jul 2023 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2023 09:20 AM (IST)
Bael Patra Benefits: 'महादेव' का प्रिय बेलपत्र सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bael Patra Benefits: हिंदू धर्म में बेलपत्र को बहुत ही पवित्र माना गया है। इसे भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। माना जाता है कि इसे महादेव को अर्पित करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, बेलपत्र सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना खाली पेट बेलपत्र खाते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं, बेलपत्र के शानदार फायदे।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

बेलपत्र दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करते हैं। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को भी कम करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेलपत्र किसी वरदान से कम नहीं है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट बेल पत्र खा सकते हैं । इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। 

पेट से संबंधी समस्या से राहत दिलाता है

बेलपत्र में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप इसे नियमित रूप से खाली पेट खा सकते हैं। जिससे गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है

बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को बवासीर की समस्या है, उनके लिए खाली पेट बेल पत्र खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, बेल पत्र पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में  मदद करता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। कमजोर इम्युनिटी के कारण आप बार-बार बीमार पड़ते हैं। बेलपत्र इम्युनिटी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। जिससे आप सर्दी-खांसी और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.