Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cluster Beans Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ वजन कम करने तक, ग्वार फली खाने के हैं ढेरों फायदे

Cluster Beans Benefits ग्वार फली को क्लस्टर बीन्स के नाम से भी जाना जाता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन इसका स्वाद कुछ लोगों को पसंद नहीं होता है। यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक होती है।

By Jagran NewsEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Mon, 21 Aug 2023 04:39 PM (IST)
Hero Image
Cluster Beans Benefits:ग्वार फली सेहत के लिए है काफी फायदेमंद, जानें इसके अनगिनत फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cluster Beans Benefits: राजस्थानी खाने की बात ही अलग होती है। यहां की टेस्टी गट्टे की सब्जी देशभर में मशहूर है। इसके अलावा भी राजस्थानी कढ़ी, कचौरी आदि डिशेज भी काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि राजस्थान में एक और सब्जी काफी प्रसिद्ध है, ग्वार फली। इसे खाने के अनेक फायदे हैं। हालांकि बहुत लोगों को ग्वार फली पसंद नहीं होती, लेकिन अगर आपके इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानेंगे, तो आज से ही इसे खाना शुरु कर देंगे। तो आइए जानते हैं, ग्वार फली खाने के अनेक फायदे।

ब्‍लड शुगर करती है कंट्रोल

ग्वार फली ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करती है। दरअसल, ग्वार फली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें मौजूद टैनिन और फ्लेवोनोइड्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना ग्वार फली डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर होता है कम

ग्वार फली कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।

वजन भी करें कम

ओवरवेट होने के कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्वार फली से वजन भी नियंत्रित रहता है। जिससे आप हाई बीपी, हार्टअटैक, डायबिटीज जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने के साथ मोटापे को कम करने में भी कारगर है।

एनीमिया से बचाव

ग्वार फली खाने से खून की कमी नहीं होती। दरअसल, ग्वार फली में फाइटोकेमिकल्स नामक कंपाउड पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी होती है।

पाचन तंत्र मजबूत रखे

ग्वार फली के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है, जिससे पेट संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए कारगर माना जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik