Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonth Milk Benefits: सेहत का खजाना है सोंठ वाला दूध, जानिए हैरान करने वाले इसके फायदे

Sonth Milk Benefits सर्दियों के मौसम में लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। आप इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए दूध के साथ सोंठ का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Wed, 21 Dec 2022 03:09 PM (IST)
Hero Image
Sonth Milk Benefits: सेहत के लिए काफी फायदेमंद है सोंठ वाला दूध

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sonth Milk Benefits: अदरक सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। सर्दियों में इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते है, सूखी हुई अदरक का पाउडर यानी सोंठ भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। आप सर्दियों के मौसम में सोंठ को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, सोंठ वाला दूध पीने के फायदे।

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप सर्दियों में नियमित रूप से सोंठ को गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इसे पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।

2. पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

सोंठ पाचन को बेहतर बनाने के लिए सहायक है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, पेट दर्द आदि से राहत मिल सकती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में सोंठ वाला दूध शामिल कर सकते हैं।

3. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएं

सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप इस दर्द से राहत पाने के लिए सोंठ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। यह दूध शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी को दूर करने में मददगार है।

4. सर्दी-जुकाम से राहत दिलाएं

अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है, तो ऐसे में सोंठ वाला दूध कारगर साबित हो सकता है। सोंठ में एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होते हैं।

5. हाई ब्लड प्रेशर के लिए मददगार

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे दूध में सोंठ मिलाकर पी सकते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। सोंठ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड क्लॉटिंग से बचाने में मदद करता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik