Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hara Chana Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं हरा चना, मिलेंगे शानदार फायदे

Hara Chana Benefits हरा चना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sat, 14 Jan 2023 12:10 PM (IST)
Hero Image
Hara Chana Benefits: हरा चना के सेवन से मिलते हैं कई फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hara Chana Benefits: सर्दियों के मौसम में सब्जियों के काफी सारे विकल्प होते हैं। खानेपीने के शौकीन लोगों के लिए यह मौसम खास होता है। हालांकि इस मौसम में लोग जल्दी बीमार भी पड़ते हैं, लेकिन डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सेहतमंद रह सकते हैं। इस मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। सर्दियों की डाइट में हरा चना शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। आइए जानते हैं, हरा चना के फायदे।

1. प्रोटीन का भंडार

हरा चना प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप वेजिटेरियन है, तो प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह मांसपेशियों के विकास के लिए सहायक माना जाता है।

2.फाइबर से भरपूर

हरा चना में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पेट भरा-भरा महसूस होता है और वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। यह पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।

3.फोलेट से भरपूर

इसमें विटामिन-बी9 यानी फोलेट मौजूद होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप इसे खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। आप इसे पराठे या सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं।

4.हार्ट को हेल्दी रखता है

हरा चना में सैचुरेटेड फैट, सोडियम की मात्रा कम होती है। यह दिल की सेहते के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

हरे चने को डाइट में इस तरह करें शामिल

- हरा चना को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

- इसे प्रेशर ककुर में उबाल लें, और इसमें नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

- हरे चने की सब्जी या पराठा बनाकर भी खा सकते हैं। 

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik