Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऑफिस में काम के बीच महसूस होती है थकान, तो 'Power Nap' से चार्ज कर सकते हैं सुस्त पड़ा शरीर

Power Nap Benefits सुबह जल्दी उठना और रात को देर से सोना ये आजकल हर दूसरे शख्स का रूटीन बन गया है। इससे न सिर्फ दिनभर थकान रहती है बल्कि ऑफिस के काम में भी मन नहीं लगता। ऐसे में पावर नैप आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। क्या है ये आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इसके बारे में।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Mon, 22 Jan 2024 01:43 PM (IST)
Hero Image
खोई ऊर्जा को वापस दिला सकता है 'पावर नैप'

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Power Nap Benefits: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आराम मिल पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऑफिस में अक्सर काम के बीच एनर्जी अचानक डाउन हो जाती है और टास्क वक्त पर पूरा नहीं हो पाता। खासकर सर्दियों के दिन बहुत सुस्ती भरे होते हैं। ऐसे में क्या आप जानके हैं कि इन दिक्कतों से लड़ने में पावर नैप आपकी मदद कर सकता है? इससे न सिर्फ आप तरोताजा और फ्रेश महसूस करते हैं, बल्कि इससे शरीर में गजब की फुर्ती भी देखने को मिलती है। आइए जानें क्या है पावर नैप और आपके लिए कैसे हो सकता है फायदेमंद।

क्या है पावर नैप?

पॉवर नैप एक छोटी-सी नींद की झपकी को कहते हैं, जिसे लेने से बॉडी रिलैक्स हो जाती है। पावर नैप का सही तरीका 15 से 20 मिनट का ही होता है। बता दें, ये नींद आधे घंटे से ज्यादा के लिए नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उसके बाद शरीर गहरी नींद में चला जाता है और उठने पर सुस्ती महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं Lavender Tea, नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार!

पावर नैप के फायदे

- पावर नैप लेने से बॉडी को एक ब्रेक मिल जाता है, जिसके दौरान शरीर को एनर्जी री-स्टोर करने का मौका मिल जाता है।

- पॉवर नैप से हार्ट हेल्थ और मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है। इसके अलावा इससे सोशल लाइफ में भी सुधार होता है।

- इससे शरीर को दोबारा तेजी से काम करने की ताकत मिलती है और दिमाग पहले की तुलना में तेज और उत्साह से काम करने लगता है।

- आपकी ऑफिस परफॉर्मेंस को भी ये बढ़ा सकता है, क्योंकि इसके बाद बॉडी काफी रिलैक्स हो जाती है।

- अमेरिकन स्लीप एसोसिएशन के मुताबिक युवाओं के लिए पावर नैप कई तरह से फायदेमंद होता है, ये उनके स्ट्रेस को भी कम करता है।

- कुछ देर का पॉवर नैप आपके स्टेमिना को भी बढ़ा सकता है। इससे ऑफिस के काम में आपसे गलतियां होने की संभावना भी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें- तनाव कम करने में मददगार हो सकता है नेचर में समय बिताना, जानें इससे मिलने वाले अन्य फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik