Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

High Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

High Cholesterol अगर आपको शरीर में अचानक से बदलाव होने लगे तो इन संकेतों को इग्नोर न करें। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर कई खतरनाक लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में आप डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Sat, 05 Nov 2022 10:37 AM (IST)
Hero Image
High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण भी सीने में दर्द की समस्या हो सकती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कHigh Cholesterol: शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है, तो वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हार्ट की बीमारी बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण ही होता है। समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या लक्षण हैं।

मोटापा

अगर आपका वजन अचानक से बढ़ने लगो, तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट करा सकते हैं।

पसीना

किसी भी मौसम में जरूरत से ज्यादा पसीना आना हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है। अगर आपको ऐसी समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

त्वचा के रंग में बदलाव

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण स्किन में बदलाव होता है। दरअसल त्वचा के रंग बदलते हैं। ऐसे में हाथ या पैर पीले नजर आ सकते हैं। अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो कोलेस्ट्रॉल की जांच करा सकते हैं।

सीने में दर्द

कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण भी सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर ये दिक्कत लगातार हो, तो हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हो सकते हैं।

पैरों में दर्द

शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने पर पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में पैर बिल्कुल सून्न हो सकते हैं। 

ज़ैंथेलज़्मा

एक्सपर्ट के मुताबिक आंखों के आसपास कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें आंखों के उपर पीले परत जमने लगते हैं, जिसे ज़ैंथेलज़्मा कहते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ये लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर आपको अक्सर थकान महसूस होती है, तो ये भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हो सकता हैं। 

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik