Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weight Loss Tips: वजन कम करने में मदद करते हैं सब्जा के बीज, जानिए डाइट में कैसे करें इस्तेमाल

Weight Loss Tips वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। लोग वेट कंट्रोल करने के लिए न जाने कितने उपाय आजमाते हैं। वजन घटाने के लिए सब्जा के बीज भी कारगर उपाय साबित हो सकते हैं। जी हां वेट लॉस डाइट में आप इन बीजों का पानी शामिल कर सकते हैं इसे रोजाना पीने से वजन कम होने में मदद मिल सकती है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 12 Oct 2023 10:35 AM (IST)
Hero Image
Weight Loss Tips: वेट लॉस डाइट में शामिल करें सब्जा के बीज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या है। वजन बढ़ने के कारण लोग डायबिटीज, हाई बीपी, बैड कोलेस्ट्रॉल जैसे गंभीर समस्याओं के शिकार होते हैं। वेट कम करने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

सब्जा के बीजों के इस्तेमाल से भी आप वजन कंट्रोल कर सकते हैं। इन बीजों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं, वजन कम करने के लिए सब्जा के बीजों को कैसे उपयोग करें।

वजन कम करने के लिए सब्जा के बीजों का इस तरह करें इस्तेमाल

सब्जा के बीज वजन कम करने के लिए बेहद ही कारगर उपाय है। इसके पानी को पीने से शरीर में जमी चर्बी तेजी से घटती है। वेट लॉस करने के लिए सब्जा के बीजों को पानी भिगोकर सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

इस पानी को बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी कर लें। अब इसमें सब्जा के बीजों को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। गर्म पानी के कारण ये बीज फूल जाते हैं और पाचन एंजाइम छोड़ते हैं। वेट लॉस डाइट में आप इस पानी को शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जौ की रोटी ही नहीं पानी पीने से भी मिलते हैं गजब के फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

डाइट में सब्जा के बीजों को कैसे करें शामिल

  • सब्जा के बीजों को मिल्कशेक या स्मूदी में भी मिला सकते हैं। ये स्वाद बढ़ाने के साथ आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
  • इन बीजों को आप डेजर्ट में भी शामिल कर सकते हैं। आप इसे हलवा या केक में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सलाद या सूप में भी सब्जा के बीजों को मिला सकते हैं।

सब्जा के बीजों के क्या हैं फायदे

  • सब्जा के बीज पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत हैं। इनमें विटामिन-के, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं।
  • जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए सब्जा के बीज बहुत ही गुणकारी है। इसका पानी पीने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है।
  • सब्जा के बीजों में मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे वजन कम होने में सहायता मिलती है।
  • इन बीजों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट जैसे पॉलीफेनोल्स हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
  • सब्जा के बीजों में मौजूद गुण स्किन को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर पैरों में क्यों होती है झनझनाहट, जानें इससे राहत पाने के क्या हैं उपाय

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik